{"_id":"6788cb1db6b8ad2813059885","slug":"threatening-notes-were-found-on-the-door-of-the-sexual-abuse-victim-in-bareilly-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 'समय आने पर बदला लिया जाएगा...', यौन शोषण पीड़िता के दरवाजे पर मिले धमकी के पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 'समय आने पर बदला लिया जाएगा...', यौन शोषण पीड़िता के दरवाजे पर मिले धमकी के पर्चे
Thu, 16 Jan 2025 02:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:33 PM IST
सार
बरेली के थाना बिथरी चैनपुर में यौन शोषण पीड़ित के घर के दरवाजे पर बृहस्पतिवार सुबह धमकी भरे पर्चे मिले। जिनमें बदला लेने की बात लिखी है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना बिथरी चैनपुर के रामगंगा चौकी क्षेत्र निवासी युवती के दरवाजे पर धमकी भरे पर्चे फेंके गए। इससे खलबली मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच की। घर के आसपास टाइप किए हुए कई पर्चे पुलिस को मिले, जिन्हें पुलिस साजिश मानकर चल रही है।
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर थाने के इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि जुलाई 2024 में युवती ने यौन शोषण व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने की रिपोर्ट दूसरे समुदाय के पड़ोसी युवक पर कराई थी। सितंबर में सीओ हाईवे ने मामले में चार्जशीट लगा दी। आरोपी तभी से जेल में है। जिला कोर्ट से उसकी जमानत खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
उसने हाईकोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया है। इंस्पेक्टर ने आशंका जताई कि आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कराने के लिए तो यह नहीं किया गया है। युवती से बात करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने तहरीर और जांच रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली जाएगी।
विज्ञापन