{"_id":"6a9b19dcddd79eb0a6050c8a","slug":"threatened-with-implication-in-an-opium-smuggling-case-released-after-extorting-seventy-thousand-bareilly-news-c-4-bly1015-960283-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अफीम तस्करी में फंसाने की धमकी, सत्तर हजार वसूलकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अफीम तस्करी में फंसाने की धमकी, सत्तर हजार वसूलकर छोड़ा
Sat, 05 Sep 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलड़िया। सिरौली थाना प्रभारी रोहित कुमार व उनकी टीम पर तस्करी के आरोपी को पकड़कर 70 हजार रुपये वसूलकर रात में ही छोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित के साथ उसकी पत्नी ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से शिकायत की है। मंत्री ने रुपये वापस दिलाने व दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
गांव गनेशपुर के सत्यपाल और उनकी पत्नी भूरी देवी ने शुक्रवार को मंत्री के आवास पर मुलाकात कर उनको पत्र दिया। दंपती ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 11 बजे पुलिस सत्यपाल को पकड़कर थाने ले गई थी। थाने में उसे बताया गया कि उसके साथी हरियाणा में अफीम तस्करी में पकड़े गए हैं। सत्यपाल का नाम भी इस मामले में सामने आया है। हरियाणा पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दंपती का आरोप है कि इसके बाद गांव के दो लोग और थाने का चौकीदार उनके घर आए। इन लोगों ने सत्यपाल को छुड़ाने के बदले दो लाख रुपये की मांग की।
शिकायतकर्ता के अनुसार, सत्यपाल को छुड़ाने का मामला 70 हजार रुपये में तय हुआ। दंपती का आरोप है कि रात में ही यह रकम दलालों को पहुंचाई गई। इसके बाद सत्यपाल को रात में ही थाने से छोड़ दिया गया। इधर, सिरौली थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि थाने में ऐसे किसी भी व्यक्ति को पकड़कर नहीं लाया गया है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन आरोपों की जांच कराई जाएगी।