फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threatened the victim's family at the behest of the Inspector, report

Bareilly News: दरोगा के कहने पर पीड़ित परिवार को धमकाया, रिपोर्ट

Fri, 03 Nov 2023 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Threatened the victim's family at the behest of the Inspector, report
बरेली। किशोरी के अगवा होने पर जांच कर रहे दरोगा ने कार्रवाई करने के बजाय आरोपी और उसके पिता को पीड़ित परिवार को धमकाने की सलाह दे डाली। महिला ने एडीजी से शिकायत की तो बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कैंट क्षेत्र की महिला इन दिनों बारादरी थाना क्षेत्र में रहती है। उसने बताया कि उसकी 13 साल की बेटी को अगवा कर लिया गया। उसने बारादरी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ दिन पहले मनोज और उसके पिता आलोक अपने साथियों के साथ घर में घुस आए और धमकी देते हुए बोले कि हमने दरोगा को मोटी रकम दी है। पुलिस के चक्कर लगाएगी तो पति और बेटे से भी हाथ धोना पड़ेगा। दरोगा ने कहा है कि किशोरी के परिजनों को हड़काओ ताकि अधिकारियों तक पत्र न पहुंचे। महिला ने बेटी की जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed