{"_id":"5e8b73228ebc3e769f5e7487","slug":"threatened-bjp-leader-if-he-posts-against-the-depositors-bareilly-news-bly4019089133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमातियों के खिलाफ पोस्ट डाली तो भाजपा नेता को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमातियों के खिलाफ पोस्ट डाली तो भाजपा नेता को धमकाया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर ही तमाम कमेंट किए, नेता ने एसएसपी से की शिकायत तो जांच शुरू
विज्ञापन
बरेली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बरेली महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी ने फेसबुक पर तब्लीगी जमात के विरोध में पोस्ट क्या डाली, उनके खिलाफ कट्टरपंथियों ने मोर्चा खोल दिया। लोगों ने सोशल मीडिया पर अनीस के खिलाफ तीखे कमेंट किए। अनीस ने गुस्से में कमेंट तो डिलीट कर दिए पर धमकाने के मामले में एसएसपी से शिकायत की। अब साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
गोल्डन ग्रीन पार्क निवासी भाजपा नेता अनीस अंसारी राष्ट्रवादी छवि के नेता हैं। संघ व शाखा की संस्कृति से शुरूआत करने वाले अनीस अब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हैं। हाल ही में तब्लीगी जमात के लोगों की वजह से फैल रही कोरोना महामारी को लेकर मुस्लिम समाज का बुद्धिजीवी वर्ग भी आहत हुआ है। इन्हीं में शुमार अनीस ने एक अप्रैल को अपनी फेसबुक आईडी से एक पोस्ट डाल दी। इसमें उन्होंने ‘निजामुद्दीन: शर्मनाक कृत्य, जमात वालों के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज’ लिख दिया। एक लाइन के विरोध से ही तब्लीगी जमातियों और कट्टरपंथी संगठनों के लोग अनीस पर भड़क उठे। फेसबुक पर ही इन लोगों ने उन्हें जमकर बुराभला कहा और देख लेने की चेतावनी दी। शनिवार को वह एसएसपी से मिले और उन्हें अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। एसएसपी ने मामला साइबर सेल को जांच के लिए भेज दिया है।

‘अनीस अंसारी ने घटनाक्रम के बारे में बताया था। साइबर सेल से उनके आरोपों की जांच कराई जा रही है। पुष्टि हुई तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’- शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन विज्ञापन
‘मैं एक देशभक्त व्यक्ति हूं। देश को जोखिम में डालने वाला मेरे समुदाय या परिवार का भी हो तो उसके खिलाफ आवाज उठाऊंगा। ऐसी धमकी से मैं डरने वाला नहीं।’- अनीस अंसारी