फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threat to lift four funerals for demanding money for land

Bareilly News: जमीन के रुपये मांगने पर चार जनाजे उठवाने की धमकी

Mon, 19 Jan 2026 06:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
Threat to lift four funerals for demanding money for land
भोजीपुरा (बरेली)। जमीन के सौदे में धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, पीड़ित ने थाना पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है। बैकुंठापुर निवासी हनीफ खां ने इंस्पेक्टर राजीव कुमार को बताया कि उनकी मां साहबजादी के नाम गांव पीपलसाना चौधरी में लगभग आठ बीघा जमीन है। आरोप है कि दोहना पीतमराय निवासी रामदास उर्फ नन्हे यादव और उसके भाई मनवीर यादव ने गाटा संख्या-668 में से 115 वर्गगज जमीन पांच लाख रुपये में भूपेंद्र कुमार को बिकवा दी। हनीफ का आरोप है कि इस जमीन के बैनामे की पूरी रकम आरोपियों ने खुद रख ली। लिखापढ़ी में जिन चेक नंबर का उल्लेख किया गया, वह उन्हें दिए ही नहीं गए। उन्होंने रुपये की मांग की तो पहले टालमटोल और बाद में गाली-गलौज की गई।
विज्ञापन

चार जनवरी को आरोपी मनवीर यादव ने फोन कॉल कर उन्हें गालियां और जान से मारने की धमकी दी। सात जनवरी को आरोपियों ने हनीफ के रिश्तेदार को फोन कॉल कर कहा कि वे 30 लाख रुपये खर्च कर चार लोगों की हत्या करवा देंगे। दोनों ऑडियो रिकार्डिंग के साथ उन्होंने शिकायत की। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि नन्हे यादव और मनवीर यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed