{"_id":"60a55d088ebc3efbd250f949","slug":"threat-to-lift-former-ivri-director-fir-on-builder-bareilly-news-bly447081953","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरआई के पूर्व निदेशक को उठवा लेने की धमकी, बिल्डर पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवीआरआई के पूर्व निदेशक को उठवा लेने की धमकी, बिल्डर पर एफआईआर
विज्ञापन
आईवीआरआई
- फोटो : सोशल नेटवर्क
वैज्ञानिक बेटी को अस्थमा की दिक्कत की वजह से भूसा उतारने का किया था विरोध
विज्ञापन
समझाने पर की अभद्रता, डीएम और एसएसपी को मेल करने के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
बरेली। आईवीआरआई के पूर्व निदेशक डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बिल्डर जगमोहन के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉ. नगेंद्र ने जगमोहन से घर के पास भूसा उतारने और धूल उड़ाने का विरोध किया था, जिस पर उसने अभद्रता की।
प्रेमनगर की शिवनगर कॉलोनी निवासी डॉ. नागेंद्र शर्मा भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान (आईवीआरआई) इज्जतनगर के सेवानिवृत्त निदेशक हैं। उनकी बेटी 50 वर्षी डॉ. दिव्या शर्मा भारतीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) में प्रधान वैज्ञानिक हैं और उन्हें अस्थमा की दिक्कत है। अपनी रिपोर्ट डॉ. नागेंद्र शर्मा ने कहा है कि घर के सामने रहने वाला जगमोहन दबंग प्रव़ृत्ति का है और कई बार वह जेल भी जा चुका है। वह उनके के सामने ही सात-आठ जानवर पालकर डेयरी चला रहा है और लगातार वहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है, जिसके कारण कई लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं। वह अपनी डेयरी के लिए अक्सर कॉलोनी में भूसे की ट्रॉलियां लाकर अनलोड करता है और उसकी धूल-मिट्टी उड़ने से उनकी अस्थमा से पीड़ित वैज्ञानिक बेटी डॉ. दिव्या को दिक्कत होती है। तीन मई को जब जगमोहन भूसा उतरवा रहा था तो उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया कि इससे उनकी बेटी को दिक्कत हो रही है। इस पर जगमोहन ने उनके साथ अभद्रता की और उठवा लेने की धमकी दी। इस पर डॉ. नागेंद्र शर्मा ने डीएम और एसएसपी को मेल करने के साथ ही थाना प्रेमनगर में शिकायत की। साथ ही कहा कि यदि इससे उन्हें, उनकी बेटी या उनकी संपत्ति को कोई नुकसान हुआ तो उसका जिम्मेदार जगमोहन होगा, जिसके बाद बुधवार को प्रेमनगर पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पार्क में कब्जा कर बनाई डेयरी, लगा गंदगी का अंबार
अपनी रिपोर्ट डॉ. नागेंद्र शर्मा ने यह भी कहा है कि जगमोहन ने कॉलोनी के पार्क में कब्जा करके अवैध तरीके से डेयरी संचालित कर रखी है। इसके कारण उसके आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। अक्सर वहां अवांछित किस्म के लोग आते-जाते हैं, जिसकी वजह से जगमोहन ने उन्हें धमकाया है। डॉ. नागेंद्र शर्मा के बेटे संजय शर्मा ने बताया कि उन लोगों ने कई बार जगमोहन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना है। उस पर गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसकी वजह से वह दबंगई करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
समझाने पर की अभद्रता, डीएम और एसएसपी को मेल करने के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट बरेली। आईवीआरआई के पूर्व निदेशक डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बिल्डर जगमोहन के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉ. नगेंद्र ने जगमोहन से घर के पास भूसा उतारने और धूल उड़ाने का विरोध किया था, जिस पर उसने अभद्रता की।