{"_id":"60a55d058ebc3e78c063d145","slug":"threat-to-lift-former-ivri-director-fir-on-builder-bareilly-news-bly4470533138","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरआई के पूर्व निदेशक को उठवा लेने की धमकी, बिल्डर पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवीआरआई के पूर्व निदेशक को उठवा लेने की धमकी, बिल्डर पर एफआईआर
विज्ञापन
हत्यारोपी को जेल ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
लग्न में लाया सामान भी ले गए लड़की वाले, लड़की ने कहा- भाई के ठीक होने के बाद ही करेंगे शादी पर फैसला
विज्ञापन
वर पक्ष के लोगों ने कर दी थी लड़की के फूफा की हत्या, कई घायल, भाई की हालत भी गंभीर
नवाबगंज। लग्न समारोह में खूनी संघर्ष के दौरान लड़की के फूफा की हत्या के बाद लड़की पक्ष के लोग लग्न का सामान वापस ले गए। लड़की वालों के मना कर दिए जाने के बाद मंगलवार को बरात भी उनके घर नहीं पहुंची। लड़की का कहना है कि गंभीर घायल हुए भाइयों की हालत में सुधार होने के बाद ही अब शादी पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
बहेड़ी के गांव गुड़वारा में रहने वाले रामकुमार ने अपनी बेटी का रिश्ता नवाबगंज के गांव बाकरगंज में रमेश कश्यप के साथ तय किया था। सोमवार को रामकुमार गुड़वारा में लग्न चढ़ाने आए थे। लग्न के बाद खाने पीने के दौरान लड़का पक्ष के भगवानदास ने शराब पीकर लड़की के फूफा मंसाराम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। लड़की के भाई रवि और मौसेरे भाई जयराम समेत कई अन्य को घायल कर दिया था। घटना के बाद लड़की पक्ष के लोग लग्न में लाया दहेज का सारा सामान वापस लेकर चले गए और बरात लाने से भी मना कर गए। इसके चलते मंगलवार को रमेश के घरवाले बरात लेकर नहीं गए। वहीं अस्पताल में भर्ती लड़की के भाई रवि की हालत गंभीर बताई जा रही है। बुधवार को जब लड़की से बात हुई तो उसने कहा कि अभी उसका सगा भाई और मौसेेरा भाई अस्पताल में भर्ती हैं। जब दोनों भाई ठीक होकर घर आ जाएंगे, उसके बाद ही वे लोग शादी को लेकर कोई निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी भेजा जेल, बेटा दे रहा है धमकी
लड़की के पिता रामकुमार ने भगवानदास, कृष्णपाल, अजय, कांता प्रसाद और पंकज के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी भगवानदास को घटना की रात ही चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया था, जिसे बुधवार को जेल भेज दिया गया। वहीं भगवानदास का बेटा कृष्णपाल लड़का पक्ष को घटना का जिम्मेदार बताकर रमेश और उसके पिता लालता प्रसाद को जान से मारने की धमकी देता घूम रहा है। लड़के के घरवालों का कहना है कि कृष्णपाल खेत में छिपा हुआ है। वह कह रहा है कि उन दोनों को जान से मारने के बाद ही पुलिस के हाथ आएगा। वहीं पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
वर पक्ष के लोगों ने कर दी थी लड़की के फूफा की हत्या, कई घायल, भाई की हालत भी गंभीर नवाबगंज। लग्न समारोह में खूनी संघर्ष के दौरान लड़की के फूफा की हत्या के बाद लड़की पक्ष के लोग लग्न का सामान वापस ले गए। लड़की वालों के मना कर दिए जाने के बाद मंगलवार को बरात भी उनके घर नहीं पहुंची। लड़की का कहना है कि गंभीर घायल हुए भाइयों की हालत में सुधार होने के बाद ही अब शादी पर कोई निर्णय लिया जाएगा।