फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Threat to blow up the District Head of Hindu Yuva Vahini

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष को बम से उड़ाने की धमकी

Mon, 04 May 2020 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Threat to blow up the District Head of Hindu Yuva Vahini
crime scene - फोटो : Twitter

बेटी की फेसबुक आईडी पर भी किए गए आपत्तिजनक कमेंट, अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
बरेली। इंटरनेट कॉलिंग के जरिए हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष को किसी अनजान युवक ने जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले शनिवार रात को उनकी बेटी की फेसबुक आईडी पर आपत्तिजनक कमेंट किए गए। जिलाध्यक्ष ने जखीरा इलाके के दूसरे समुदाय के युवक पर धमकाने और कमेंट करने का आरोप लगाया है। इज्जतनगर थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इज्जतनगर क्षेत्र में गांधीपुरम फेस-टू निवासी अनुज प्रताप सिंह उर्फ बंटी हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। रिसीव करते ही कॉल करने वाला गालीगलौज कर बम से उड़ाने की धमकी देने लगा। उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। अनुज ने बताया कि शनिवार रात उनकी बेटी के फेसबुक अकाउंट पर एक युवक ने आपत्तिजनक कमेंट किए। इस युवक ने भी उन्हें जान से मारने की बात कही थी। उन्हें फोन पर पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed