{"_id":"5e445ee58ebc3ee5ff245a89","slug":"thousands-of-families-in-qutubkhana-biharipur-kaharwan-region-crave-drinking-water-bareilly-news-bly3956612117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतुबखाना, बिहारीपुर कहरवान क्षेत्र के हजारों परिवार पेयजल को तरसे पेयजल को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतुबखाना, बिहारीपुर कहरवान क्षेत्र के हजारों परिवार पेयजल को तरसे पेयजल को तरसे
विज्ञापन
जौहर विवि में बनाई गई जलनिगम की पानी टंकी।
बरेली। कुतुबखाना और बिहारीपुर कहरवान क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार शाम से पानी नहीं आया है, जिसके चलते हजारों घरों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग रोजमर्रा के काम नहीं कर पाए। निगम के अधिकारियों ने बताया कि किशोर बाजार पंप की मोटर खराब होने के कारण यह परेशानी हुई, जिसे बुधवार देर रात तक दुरुस्त कर लिया जाएगा।
दरअसल, जीआईसी परिसर में बनी पानी की टंकी को किशोर बाजार और मोती पार्क में लगे पंपों के जरिए भी भरा जाता है। तकनीकी कारणों के चलते किशोर बाजार का पंप नहीं चल पाया, जिससे जीआईसी की पानी की टंकी नहीं भर सकी और जो थोड़ी बहुत टंकी जीआईसी में लगे पंप से भरी भी गई वह संबंधित क्षेत्रों को आपूर्ति देने के लिए नाकाफी थी। इसके चलते किशोर बाजार, कुतुबखाना, बिहारीपुर कहरवान, गली आर्य समाज, बड़ा बाजार, आलमगिरीगंज, शिवाजी मार्ग आदि क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार शाम से ही पानी की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने पानी खरीद कर पिया। वहीं दैनिक कार्य के लिए लोगों को पास के हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
किशोर बाजार स्थित पंप खराब हो गया था, जिसे बुधवार देर रात तक ठीक करा लिया जाएगा। पानी आपूर्ति देर रात से ही शुरू कर दी जाएगी। लोगों को गुरुवार से पहले की ही भांति सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन
- तारकेश्वर पांडेय, एई, जलकल विभाग