फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Those who have been hospitable, their lamp was extinguished

जिन्होंने मेहमाननवाजी की उन्हीं का चिराग बुझा गया दरिंदा

Tue, 14 Jul 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Those who have been hospitable, their lamp was extinguished
demo photo - फोटो : demo photo

हैवानियत के बाद बच्चे को मारकर शव से जेवर भी उतार ले गया
विज्ञापन

घर में ठहरने के बाद खेलने के बहाने बच्चे से बढ़ाई थी मेलजोल

अलीगंज। हैवानियत के बाद मासूम की नृशंसता से हत्या करने वाला प्रेमपाल एक साल पहले ग्रामीण के घर आया था। बच्चे के पिता ने बताया कि आरोपी उनके बहनोई के साथ एक शादी में आकर उनके घर रुका था। तब उसकी जमकर खातिरदारी की थी। इस बार भी वह आकर रुका तो उसकी मेहमाननवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन पता नहीं था कि मेहमान की शक्ल में आए दरिंदे की गंदी नजर उनके मासूम बेटे पर है। वह घंटों तक बच्चे के साथ खेलने का नाटक करता रहा। उससे मेलजोल बढ़ाई और फिर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। हत्या के बाद शव से खंडुवा, चांदी की करधनी और गले में पड़ा सोने का दाना भी उतार ले गया।
बच्चे के पिता ने बताया कि आरोपी प्रेमपाल उनके फुफेरे बहनोई का पड़ोसी और दोस्त है। एक साल पहले उनके छोटे भाई की शादी में वह बहनोई के साथ आया था। उसी समय से उनका परिवार प्रेमपाल को पहचानने लगा। उसे रिश्तेदार की तरह ही परिवार सम्मान देता था। रविवार शाम प्रेमपाल उनके घर साइकिल से आया। उसने बताया कि पड़ोस के गांव में वह अपना कर्जा लेने गया था। कर्जदार ने पैसे नहीं दिए तो वह उसकी नई साइकिल उठा लाया है। बताया कि शाम को खाना खाने से पहले प्रेमपाल ने अपने ही पैसे से उनसे शराब मंगवाकर पी थी। सुबह तक उनके बेटे के साथ खेलता रहा। शाम से सुबह तक बातचीत में उनका बेटा भी उससे हिलमिल गया। इसी का फायदा उठाकर उसने घटना की। हत्या के बाद बच्चे के गले में पड़ा सोने का दाना, चांदी की करधनी और खंडुवा भी निकालकर ले गया। झाड़ियों के पास जानवर चरा रहे चरवाहों ने बच्चे की लाश को देखकर परिवार को सूचना दी थी। आरोपी अपनी साइकिल गांव में ही छोड़ गया। पुलिस ने साइकिल कब्जे में ले ली है। आरोपी प्रेमपाल मूल रूप से बदायूं के कादरचौक का निवासी है। वह काफी समय से आंवला व विशारतगंज सीमा के गांव मातियाडांडी में आकर बस गया है।
विज्ञापन

सिरौली की घटना का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस

इससे पहले तीन और मासूमों की हत्या इसी तरह आंवला सर्किल में अलग अलग स्थानों पर हो चुकी है। अलीगंज, भमोरा में कुकर्म के बाद हुई मासूमों की हत्या का पुलिस खुलासा कर चुकी है पर सिरौली की घटना अभी तक नहीं खुल सकी है। वहां एक बच्चे का प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या कर शव तालाब में फेंका गया था। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी का कहना है कि संदिग्धों को ट्रेस कर लिया है लेकिन फिलहाल खुलासा करने लायक साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed