फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Those accused of molestation were shot in an encounter

Bareilly News: छेड़खानी के आरोपियों को मुठभेड़ में लगी गोली

Mon, 19 Aug 2024 05:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Those accused of molestation were shot in an encounter
आंवला (बरेली)। बीच बाजार में किशोरी से छेड़खानी करने वाले दूसरे समुदाय के दो आरोपियों ने हथियार बरामदगी कराने के दौरान तमंचा निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में युवकों के पैर में गोली लग गई। आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रा से छेड़खानी के मामले में फरार पांच आरोपियों में से दो आमिर और सलीम को पुलिस ने पकड़ लिया था। कस्बा निवासी दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो दोनों ने हथियार रखने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस जब आरोपियों को साथ लेकर मोहल्ला विलायत गंज स्थित मकबरे पर गई तो वहां उन्होंने छुपाकर रखे असलहे बरामद करा दिए। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान आरोपी आमिर और सलीम ने बरामद असलहों से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। आरोपियों के पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए है। पुलिस अब फरार अन्य तीन आरोपियों अंटा उर्फ अरमान, फैजान और अकबर उर्फ टैना की तलाश में जुटी हुई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

----
धाराएं बढ़ाईं, लगेगा गुंडा एक्ट
- पुलिस ने पहले छेड़खानी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। अब आरोपियों के खिलाफ मुठभेड़ के दौरान फायरिंग व हथियार बरामदगी का मुकदमा अलग से दर्ज किया गया है। पुलिस ने मूल मुकदमे में एससी/एसटी, पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
ये हुई थी घटना
- गांव से जनसेवा केंद्र पर फाॅर्म ऑनलाइन कराने आई स्नातक की छात्रा के साथ शनिवार दोपहर दूसरे समुदाय के आरोपियों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने उससे जातिसूचक शब्द कहते हुए तमंचा तान दिया था। इस घटना के बाद छात्रा के साथ थाने पहुंचे भाजपा, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सख्त कार्रवाई की मांग की। तब पुलिस हरकत में आई और दो आरोपी पकड़ लिए। एक आरोपी ने भागते समय तमंचा मेडिकल स्टोर में फेंक दिया था, उसे भी बरामद कर लिया। संवाद


----

- किशोरी से छेड़खानी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। हथियार बरामदगी कराने के दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। उनके साथियों की तलाश हो रही है। सभी पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed