{"_id":"686591f4eb80978172062871","slug":"this-time-the-tajia-of-akhtiyarpur-village-will-pass-through-the-new-bridge-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-102862-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इस बार नए पुल से गुजरेगा अख्तियारपुर गांव का ताजिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इस बार नए पुल से गुजरेगा अख्तियारपुर गांव का ताजिया
विज्ञापन
एडीएम ई और एसपी ग्रामीण की मौजूदगी में बनी बात
नवाबगंज। एडीएम ई और एसपी ग्रामीण की मौजूदगी में हुई दोनों समुदायों के लोगों की बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि इस वर्ष अख्तियारपुर गांव का ताजिया लाईखेड़ा गांव के नए पुलिस से होकर गुजरेगा। यह समझौता इस वर्ष के लिए ही मान्य होगा। अगले वर्ष पुराने पुल की मरम्मत होने के बाद यह ताजिया पुराने पुल से ही होकर गुजरेगा।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव के ताजिये मोहर्रम पर सेंथल कस्बे की कर्बला जाते हैं, जो कि लाईखेड़ा गांव के पुराने पुल से होते हुए लाईखेड़ा गांव से होकर जाता है। अब लाईखेड़ा गांव के पुराने पुल के जर्जर हो जाने के कारण पीडब्लूडी ने इस पुल के दोनों ओर दीवारें खड़ी कर पुल को बंद कर दिया है। इसके साथ ही पीडब्लूडी ने आवागमन के लिए नया पुल बनाया है।
पुराना पुल बंद होने के बाद अख्तियारपुर गांव के ताजिए को नए पुल से होकर लाईखेड़ा गांव पहुंचना था, जिसका दूसरे समुदाय के लोग विरोध कर रहे थे। इसे लेकर मंगलवार की शाम लाईखेड़ा गांव में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह व एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा की मौजूदगी में दोनों समुदायों के लोगों के बीच बैठक हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच तय हुआ कि इस वर्ष अख्तियारपुर गांव का ताजिया नए पुल से होकर गांव के बाईपास मार्ग से होते हुए सेंथल कर्बला जाएगा। अगले वर्ष पुराने पुल की मरम्मत होने के बाद अख्तियारपुर का ताजिया पूर्व की भांति पुराने पुल से ही गुजरेगा। संवाद
विज्ञापन
--
चुरई दलपतपुर में मोहर्रम के जुलूस मार्ग को लेकर कराया समझौता
मीरगंज। ग्राम पंचायत चुरई दलपतपुर में मोहर्रम के जुलूस के मार्ग को लेकर एक पक्ष की शिकायत पर विवाद हो गया। हिंदू समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समाज के कुछ लोग ताजिया जुलूस के दौरान कंपोजिट विद्यालय के सामने डोल-ढमाके बजाकर प्रदर्शन करते हैं, जबकि वहां न तो कोई मुस्लिम आबादी है और न ही कोई धार्मिक स्थल।
हिंदू समुदाय का कहना है कि विद्यालय के सामने एक पूजनीय कुआं है, जहां महिलाएं पूजा-अर्चना करती हैं, ऐसे में वहां शोर-शराबे से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। इसी को लेकर ग्राम प्रधान अर्पणा देवी, गजेंद्र गंगवार, महेंद्र, गुड्डू, नरेंद्र, राकेश, पप्पू माली, सियाराम आदि ने प्रशासन से शिकायत की।
शिकायत मिलते ही एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार तिवारी व थाना अध्यक्ष प्रयागराज सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया, जहां बातचीत के दौरान मुस्लिम पक्ष कम समय के लिए डीजे बजाने पर राजी हो गया। आपसी समझौते से विवाद सुलझ गया। संवाद