{"_id":"5f3f8c828ebc3e3ccc5f6ac3","slug":"this-time-neither-ganesh-idol-immersion-procession-will-come-out-nor-will-it-rise-bareilly-news-bly4168465163","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार न गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकलेंगे, न ताजिये उठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार न गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकलेंगे, न ताजिये उठेंगे
विज्ञापन
बरेली। इस बार गणेश महोत्सव और मोहर्रम भी कोरोना के साए में मनाए जाएंगे। एसएसपी ने पुलिस लाइन में सभी समुदायों के संभ्रांत लोगों की बैठक में शासनादेश के हवाले से यह स्पष्ट कर दिया कि गणेश शोभायात्रा या ताजियों के जुलूस इस बार नहीं निकाले जाएंगे। सभी लोगों ने शासनादेश का पालन करते हुए कोई कार्यक्रम न करने की हामी भरी। इस बैठक में डीएम को भी शामिल होना था, लेकिन वह किसी वजह से नहीं पहुंच सके।
खानकाह नियाजिया से जुड़े मोहम्मद कासिम ने अपेक्षा की कि पांच-सात लोगों के साथ ताजिये निकालने की इजाजत दी जाए ताकि रस्म अदायगी हो सके। प्रेमनगर क्षेत्र से आए लोगों ने भी गणेश चतुर्थी पर संक्षिप्त कार्यक्रम करने की इजाजत मांगी। इस पर एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि शासनादेश में छोटे कार्यक्रमों की भी इजाजत नहीं दी गई है। गणेश प्रतिमाएं बनाने वालों को तो महीने भर पहले ही आगाह कर दिया था कि वे बड़ी प्रतिमाएं न बनाएं। लोग घरों में ही पूजा और इबादत करें। बाद में सभी ने एसएसपी की बात मान ली। वादा किया कि सभी अपने इलाकों में लोगों को कोरोना के खतरे के प्रति जागरूक करेंगे। बैठक में मौलाना शाहबुद्दीन, जनार्दन आचार्य, अमन कमेटी के सदर डॉ. कदीर अहमद, मनोज भारती आदि उपस्थिति थे।
एडीजी बोले- घरों में ही करें गणपति का पूजन
बरेली। कोरोना का साया इस बार गणेशोत्सव पर भी पड़ा है। एडीजी ने शासन की गाइडलाइन के मुताबिक साफ कर दिया है कि अबकी पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित नहीं की जाएंगी और न ही विसर्जन यात्राएं निकाली जाएंगी। लोग अपने घरों में ही गणेश पूजन कर सकेंगे। 22 अगस्त से शुरू होने जा रहे गणेशोत्सव की जहां लोग तैयारी में जुटे हैं, वहीं शासन ने इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने बताया कि पंडाल सजाकर गणेश प्रतिमा स्थापित कर सामूहिक कार्यक्रम करने पर रोक रहेगी। प्रतिमा विसर्जन और जुलूस भी नहीं निकाले जा सकेंगे। लोग अपने घरों में ही गणेश पूजन कर सकेंगे। सार्वजनिक कार्यक्रम या भीड़ इकट्ठी होने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।