फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   This Diwali, Smart City will add a flavour of taste and entertainment

Bareilly News: इस दिवाली स्वाद और मनोरंजन का तड़का लगाएगी स्मार्ट सिटी, यहां बन रहा फूड कोर्ट

Tue, 19 Aug 2025 02:23 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 19 Aug 2025 02:23 PM IST
सार

बरेली के डीडीपुरम स्थित फूड कोर्ट में 40 पक्की दुकानों का निर्माण हो रहा है। यहां लाइट एंड साउंड शोे के लिए उपकरण लगाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ संजीव कुमार मौर्य ने दिवाली तक फूड कोर्ट का संचालन शुरू कराने की बात कही है। 

विज्ञापन
This Diwali, Smart City will add a flavour of taste and entertainment
फूड कोर्ट का डिजाइन - फोटो : नगर निगम

विस्तार

बरेली में इस बार दीवाली पर स्मार्ट सिटी कंपनी शहरवासियों के लिए स्वाद और मनोरंजन की सौगात लेकर आ रही है। डीडीपुरम स्थित फूड कोर्ट में 40 पक्की दुकानों का निर्माण चल रहा है। लाइट एंड साउंड शो को भी दीवाली तक शुरू करने की तैयारी है। जिला जेल से उखाड़े गए लाइट एंड साउंड शो के उपकरण यहां लगाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने फूड कोर्ट की जिम्मेदारी निजी फर्म एडटैक को सौंपी है। 

विज्ञापन


दिवाली तक फूड कोर्ट का शुरू हो जाएगा संचालन
मौके पर शेड बने होने की वजह से बड़ी कंपनियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई तो पक्की दुकानों के निर्माण का निर्णय लिया गया। दीवाली से पहले दुकानों के साथ लाइट एंड साउंड शो चालू करने की तैयारी है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ संजीव कुमार मौर्य ने फूड कोर्ट का दौरा करने के बाद दिवाली तक फूड कोर्ट का संचालन शुरू कराने की बात कही। इसे 15 साल के अनुबंध पर दिया गया है। निजी फर्म स्मार्ट सिटी लिमिटेड को 4.05 लाख रुपये सालाना देगी। प्रत्येक दो साल में सात फीसदी की दर से इसमें वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मेरठ जैसा कांड: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की शाहजहांपुर के युवक की हत्या, नीले ड्रम में छिपाई लाश; गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लेन में नामी कंपनियों के स्टॉल, दूसरे में फूड स्ट्रीट      
फूड कोर्ट में दो भाग होंगे। एक में नामी कंपनियों के फूड स्टॉल होंगे। दूसरे में गोलगप्पे, छोले-भटूरे, इडली, डोसा आदि स्ट्रीट फूड का जायका ले सकेंगे। नामी कंपनियों के कपड़े के आउटलेट, मसाज पार्लर खोलने की भी तैयारी है। बच्चों के लिए गेमिंग जोन भी होगा। फर्म एडटैक के संचालक राजीव तनेजा ने यह जानकारी दी। फूड कोर्ट अप्रैल 2024 में बनकर तैयार हो गया था। 

फर्म नहीं मिलने की वजह से इसके संचालन में देरी होती रही। जिला जेल के बाहर स्थापित किए गए सात करोड़ के लाइट एंड साउंड शो के दोबारा संचालन में भी देरी हुई, क्योंकि इसे फूड कोर्ट के साथ जोड़ा गया है। फूड कोर्ट का संचालन करने वाली फर्म को ही लाइट एंड साउंड शो भी संचालित करना है। इसका अनुबंध इसी साल अप्रैल में हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed