फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thirty thousand cheated from public service center operator

जनसेवा केंद्र संचालक से तीस हजार की ठगी

Thu, 24 Feb 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Thirty thousand cheated from public service center operator
बरेली। आलोकनगर निवासी जनसेवा केंद्र संचालक पवन कुमार से बैंक खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर कराकर परसाखेड़ा का नईमुद्दीन फरार हो गया। उसके खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह घर के पास ही जनसेवा केंद्र चलाते हैं। 26 जनवरी की रात करीब आठ बजे एक युवक उनके पास पहुंचा और खाते में रकम ट्रांसफर कराने के बारे में जानकारी मांगी।
विज्ञापन

इसके बाद उसके कहने पर उन्होंने 30 हजार रुपये उसके बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। रकम ट्रांसफर होते ही नईमुद्दीन थूकने के बहाने केंद्र से बाहर निकला और गायब हो गया। पवन की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस किया तो पता चला कि आरोपी सीबीगंज के परसाखेड़ा में रहने वाला नईमुद्दीन है। पुलिस नईमुद्दीन को तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed