{"_id":"6830e07ce1a4823acc045940","slug":"thiriya-nagar-panchayat-chairman-beat-up-the-councillors-they-reached-the-police-station-bareilly-news-c-4-lko1064-647174-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ठिरिया नगर पंचायत चेयरमैन ने की मारपीट, थाने पहुंचे सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ठिरिया नगर पंचायत चेयरमैन ने की मारपीट, थाने पहुंचे सभासद
विज्ञापन
एसएसपी से मिले, फुटेज में सबूत मिले तो होगी कार्रवाई
बरेली। ठिरिया नगर पंचायत के कई सभासदों ने शुक्रवार शाम कैंट थाने आकर मौजूद एसएसपी अनुराग आर्य को नगर पंचायत चेयरमैन इमरान अली खान के खिलाफ तहरीर दी। चेयरमैन पर ईओ के कार्यालय में घुसकर अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाया गया। एसएसपी ने कैमरे की फुटेज चेक कराने का आदेश दिया। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ठिरिया में वार्ड नंबर दस के सभासद शोएब खान व उनके साथी सभासद इस्राइल, सालिम, अख्तर व असगर आदि शुक्रवार शाम कैंट थाने पहुंचे। इस दौरान डीआईजी का मुआयना चल रहा था। एसएसपी अनुराग आर्य व एसपी सिटी मानुष पारीक भी यहां मौजूद थे। मुआयने के बाद सभासदों ने एसएसपी को तहरीर सौंपकर चेयरमैन इमरान अली खान पर गंभीर आरोप लगाए। शोएब ने बताया कि दोपहर के वक्त वह सभी लोग अपने क्षेत्रवासियों की समस्या लेकर नगर पंचायत गए थे।
इसी दौरान चेयरमैन, उनके भाई व परिवार के अन्य लोग ईओ के कक्ष में आ गए और उन लोगों से गाली-गलौज की जाने लगी। विरोध किया तो पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी ने इंस्पेक्टर राजेश कुमार को निर्देश दिए कि नगर पंचायत कार्यालय के सभी कैमरों की सीसीटीवी फुटेज चेक कराएं। आरोप में दम हो तो मुकदमा दर्ज कर लिया जाए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस टीम फुटेज चेक करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
-- --
चेयरमैन बोले- आरोप निराधार
चेयरमैन इमरान अली खान ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि वह कैंट थाने में डीआईजी के मुआयना के दौरान बुलाए गए थे। पूरे समय वहां मौजूद रहे। वह नगर पंचायत गए ही नहीं हैं। जो सभासद आरोप लगा रहे हैं वह हमेशा उनके विपक्ष में रहे हैं और केवल विरोध की खातिर इस तरह की शिकायत कर रहे हैं। जांच में उनका दोष नहीं मिलेगा।