फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Third railway line will be laid from Bareilly to Roja

बरेली से रोजा तक बिछाई जाएगी तीसरी रेल लाइन

Sun, 16 Feb 2020 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
Third railway line will be laid from Bareilly to Roja
ट्रैक के बीच धंसी जमीन - फोटो : अमर उजाला

स्वीकृति के बाद निर्माण एजेंसी का होना है चयन

विज्ञापन

डबल लेन के बाद भी लखनऊ रूट पर है दिक्कत

बरेली। बरेली-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर डबल लाइन होने के बावजूद लगातार बढ़ रहे रेल यातायात से ट्रेनों के संचालन में दिक्कत हो रही है। ट्रेनें लेट होती हैं तो इसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए बरेली से रोजा स्टेशन के बीच तीसरी लाइन बिछाई जाएगी। उत्तर रेलवे के एडीआरएम ने बताया कि प्रस्ताव रेलवे बोर्ड से पास हो चुका है। इस बड़े काम के लिए निर्माणाधीन एजेंसी का चयन बाकी है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीच बरेली महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। लखनऊ-दिल्ली के इस मेन रूट पर एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मालगाड़ियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में डबल लेन के बाद भी महत्वपूर्ण रेलवे ट्रैक काफी व्यस्त रहता है। बरेली से दिल्ली के बीच मेन ट्रैक बिजी होने पर आंवला, चंदौसी होते हुए ट्रेनों का संचालन कर दिया जाता है मगर लखनऊ दिशा में इस तरह का कोई विकल्प नहीं है। इसी के मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने बरेली से रोजा जंक्शन के बीच डबल लेन के समानांतर तीसरी रेल लाइन डालने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है। जल्द ही निर्माण एजेंसी तय करके यहां रेल लाइन बिछानी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

‘बरेली से रोजा के बीच ट्रिपल लेन का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। बढ़ते रेलवे ट्रैफिक के लिहाज से इसकी जरूरत महसूस की जा रही है। जल्दी ही निर्माण एजेंसी तय होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे बरेली-लखनऊ ट्रैक पर रेल संचालन और बेहतर होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- मानसिंह मीना, एडीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed