फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Third FIR filed against Khusro College chairman Sher Ali Jafri in Bareilly

Bareilly News: खुसरो कॉलेज के चेयरमैन भाजपा नेता शेर अली जाफरी पर तीसरी रिपोर्ट दर्ज, बेटा-शिक्षक भी नामजद

Tue, 03 Sep 2024 10:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 10:15 AM IST
सार

खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी और उनके बेटे फिरोज की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को सीबीगंज थाने में हंगामा कर भाकियू नेताओं ने जाफरी के खिलाफ तीसरी रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उनका बेटा और एक शिक्षक भी नामजद है। 

विज्ञापन
Third FIR filed against Khusro College chairman Sher Ali Jafri in Bareilly
शेर अली जाफरी और उनका बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इंस्पेक्टर और दरोगा से सांठगांठ कर 369 छात्रों से करोड़ों की धोखाधड़ी को मैनेज कराने वाले खुसरो कॉलेज के चेयरमैन भाजपा नेता शेर अली जाफरी पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार को थाने में हंगामा कर भाकियू नेताओं ने तीसरी रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें जाफरी के बेटे व एक शिक्षक समेत तीन आरोपी बनाए गए हैं।

विज्ञापन

 
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के अरुण सिंह राठी के नेतृत्व में करीब 150 किसान दोपहर में सीबीगंज थाने पहुंचे। वह परिसर में ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। किसानों की मांग थी कि उन लोगों के बेटों के साथ भी धोखाधड़ी हुई है। कॉलेज चेयरमैन शेर अली जाफरी के साथ ही बेटे फिरोज अली व शिक्षक जाकिर पर आरोप लगाए। 
विज्ञापन


UP News: रिचार्ज करने पर मिलेगी बिजली, बरेली मंडल के जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि जाफरी के बेटे पर रिपोर्ट नहीं की जा रही है। भाकियू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो जाती तब तक  धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। शाम को एक छात्र शनि के पिता किसान धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज  कर लिया।

विजय शर्मा के घर दी दबिश, फरार
जाफरी के करीबी कंसल्टेंसी डॉ. विजय शर्मा ने भी धोखाधड़ी से अकूत संपत्ति एकत्र कर ली है। बताते हैं कि वह घर पर ही फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें असली की तरह छात्रों को थमा देता था। जाफरी ने भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर माहौल साधने की कोशिश की थी। अब तस्वीर साफ होने पर विजय शर्मा भी फरार हो चुका है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश दी तो वह नहीं मिला। 

नए इंस्पेक्टर के सामने पुराने पर लगाए आरोप
धरना-प्रदर्शन के दौरान नए थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने कार्यभार ग्रहण किया। किसानों से गौतम ने बात की तो उन्होंने पुराने थाना प्रभारी राजबली सिंह पर जाफरी परिवार से करीबी का आरोप लगाया। कहा कि इसी सांठगांठ के चलते छात्रों की रिपोर्ट न लिखकर प्रबंधन ने अपने ही आदमी पर रिपोर्ट लिखवा दी। 

एक जांच रिपोर्ट के हवाले से जाफरी ने खुद को क्लीनचिट दिलवा दी। किसानों ने कहा कि एफआईआर की प्रति मिलने तक वह पड़ोस के कॉलेज परिसर में बैठकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। किसानों के थाने से हटने के बाद इंस्पेक्टर ने स्टाफ की मीटिंग लेकर प्रकरण को समझा। फिर रिपोर्ट लिखवाकर प्रति किसानों को दे दी तो वह चले गए।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed