फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Third accused of gang rape arrested

Bareilly News: सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 26 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Third accused of gang rape arrested
बहेड़ी। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सोमवार को तीसरे आरोपी राजा ने बहेड़ी थाने में सरेंडर कर दिया। थाने पहुंचने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर कई लोगों को भेजा। वीडियो में उसने खुद की जान को खतरा बताया है। वहीं, पीड़िता ने भी सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर धमकी देने का आरोप लगाते हुए जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन

वीडियो में आरोपी कस्बे के कई नामचीन लोगों के साथ वारदात में शामिल दो अन्य का भी नाम लेता दिख रहा है। आरोपी वीडियो में कह रहा है कि साजिश के तहत उसे फंसाया गया है। वह लड़की को छुड़ाने के लिए वहां गया था। उसने जान का खतरा बताया है। कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बाद कुछ लोगों ने उसे भगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर बहेड़ी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को तीनो आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। जो लोग पीड़िता को धमकी दे रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां बोली समझौते का बना रहे दबाव पीड़िता की मां ने समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को एक तहरीर पुलिस को दी। महिला ने बताया कि 24 सितंबर को रात के समय करीब 20 लोग उसके घर आए थे। उन लोगों ने समझौता करने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर धमकी दी। आरोप है कि जब बेटी को मेडिकल के लिए बरेली ले जाया गया तो आरोपियों के परिजन भी वहां पहुंच गए। मेडिकल कराने साथ गई महिला कांस्टेबल भी रास्ते में उतर गई। आरोपियों के परिजनों को जिला अस्पताल में देखकर महिला कांस्टेबल को कॉल करके बुलाया। मंगलवार को आरोपियो को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। पीड़ित पक्ष को धमकाने वालो पर भी मुकदमा कायम होगा। सुरक्षा बतौर पुलिस को लगाया गया है। इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होगी, दो अन्य आरोपियों के भी जल्द नाम खोले जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed