{"_id":"6939d4daf3cc615aed0a063b","slug":"things-did-not-work-out-even-on-the-third-day-farmers-remained-on-strike-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105961-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीसरे दिन भी नहीं बनी बात, धरने पर डटे रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीसरे दिन भी नहीं बनी बात, धरने पर डटे रहे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी गन्ना समिति के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
नवाबगंज। ओसवाल चीनी मिल पर 70 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान को लेकर तहसील परिसर में किसानों का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। किसानों ने सहकारी गन्ना समिति के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। बाद में धरने पर पहुंचे सहकारी गन्ना सचिव और ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक को भी धरने पर बिठा लिया। बाद में समिति के अधिकारियों ने किसानों के साथ बैठकर बातचीत की।
गन्ना का बकाया भुगतान को लेकर पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार ने किसानों की आवाज बुलंद की। बुधवार को किसानों ने एसडीएम उदित पवार को सहकारी गन्ना समिति के अधिकारियाें के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, शाम को सहकारी गन्ना सचिव और ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक मणिकांत धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, नाराज किसानों ने उन्हें भी धरने पर बैठा लिया। इस मौके पर अर्जुन गंगवार, रतन लाल, अधिवक्ता सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद