{"_id":"69655d399b9038ef04090061","slug":"thieves-targeted-the-house-and-took-away-goods-worth-rs-10-lakh-including-jewellery-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-102582-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चोरों ने मकान को बनाया निशाना जेवर समेत 10 लाख का माल ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चोरों ने मकान को बनाया निशाना जेवर समेत 10 लाख का माल ले गए
विज्ञापन
सिरौली। कस्बे के मोहल्ला फरजंद नगर के एक मकान को रविवार रात चोरों ने निशाना बनाया। वे यहां से नकदी, जेवर समेत दस लाख का सामान उड़ा ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को दिल्ली से लौटने पर लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को जांच कर मामला दर्ज किया है।
मोहल्ला फरजंद नगर के छोटे खां के पुत्र दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं। गत दिनों छोटे खान अपनी पत्नी का इलाज कराने दिल्ली चले गए थे। अकेला घर देखकर चोरों ने उनके घर को खंगाल लिया। गृहस्वामी जब घर पहुंचे तो वहां सामान बिखरा था। कमरों के दरवाजों के ताले टूटे पड़े मिले।
गृहस्वामी छोटे खां के अनुसार, उनके घर से 1.75 लाख रुपये, चार तोला सोना, 500 ग्राम चांदी के जेवर, तांबे का बर्तन समेत अन्य कीमती सामान चोर चुरा ले गए। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
दो महीने बाद है पुत्री की शादी
पीड़ित ने बताया कि दो माह पहले बेटे की शादी हुई थी। उसकी शादी के जेवर, बर्तन, कपड़े रखे गए थे। अब कुछ दिनों बाद उनकी पुत्री की शादी होनी थी। उसकी शादी का सामान रखा गया था।
पीड़ित ने पड़ोस के चार नामजद लोगों पर चोरी करने का शक करते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पीड़ित ने, जो चार नाम बताए हैं, उसपर बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।