{"_id":"5e4313be8ebc3ee5b0480009","slug":"thieves-stole-hundred-bags-of-urea-manure-from-a-moving-goods-train-bareilly-news-bly395521114","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती मालगाड़ी से चोरों ने यूरिया खाद के सौ बोरे चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती मालगाड़ी से चोरों ने यूरिया खाद के सौ बोरे चुराए
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/बिशारतगंज। बिशारतगंज इलाके में सक्रिय चोरों ने सोमवार रात इफको से खाद लेकर जा रही मालगाड़ी के वैगन की सील काटकर यूरिया खाद की सौ से अधिक बोरियां चोरी कर लीं। स्टेशन पर आरपीएफ की पिकेट होने के बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया।
इफको से लोड होने वाली मालगाड़ियों से खाद उतारने वाले बदमाशों ने आरपीएफ और बिशारतगंज पुलिस को फिर से चुनौती देनी शुरू कर दी है। सोमवार रात 12:30 बजे चोरों ने इफको कारखाने से खाद लेकर जा रही शाहगंज स्पेशल मालगाड़ी के वैगन की सील काटकर बिशारतगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुटिया और गिदौली गांव के बीच यूरिया की सौ से अधिक बोरियां चुरा लीं। चोरों ने इंजन से छठे, सातवें, आठवें और दसवें डिब्बे की सील काटी थी। इन डिब्बों के दरवाजे खुले हुए थे। इससे साफ था कि इफको से बिशारतगंज के रास्ते में इन बोगियों से खाद के बोरे उतारे गए हैं। रेल सूत्रों के मुताबिक, उस समय स्टेशन पर आरपीएफ की पिकेट नदारद थी। ग्रामीणों ने बताया कि मालगाड़ी से उतारे गए खाद के बोरे मंगलवार तड़के आधा दर्जन लोग ट्रैक्टर ट्राली में भरकर दातागंज की ओर ले गए। इफको फैक्टरी से खाद लेकर जाने वाली मालगाड़ियों से खाद की चोरी का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है, लेकिन आरपीएफ और बिशारतगंज पुलिस इसे रोकने में नाकाम है। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने बताया कि उन्हें वैगन कटने की जानकारी नहीं है, अगर ऐसा हुआ है तो पिकेट बढ़ाई जाएगी।