फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thieves ran away from the hospital with mobile phones .. caught partying

अस्पताल से मोबाइल ले भागा चोर .. पार्टी करते पकड़ा गया

Mon, 21 Sep 2020 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Thieves ran away from the hospital with mobile phones .. caught partying
चोर - फोटो : demo photo

एसएसपी के आदेश पर पीछे लगी तीन थानों की पुलिस और साइबर सेल

विज्ञापन
बरेली। अस्पताल से मोबाइल चोरी होने की समय रहते सूचना मिली तो एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने तीन थानों की पुलिस और साइबर सेल को पीछे लगाकर पकड़वा लिया। वहीं बारादरी इंस्पेक्टर ने भी एक चौकीदार को मोबाइल चुराते पकड़ा है।

बीसलपुर रोड स्थित अस्पताल से शनिवार रात करीब तीन बजे तीमारदारों के दो मोबाइल चोरी करके चोर बदायूं रोड पर भाग निकला। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को सूचना मिली तो उन्होंने साइबर सेल के साथ ही बारादरी, सुभाषनगर और भमोरा पुलिस को सक्रिय कर दिया। फिल्मी अंदाज में मोबाइल की लोकेशन लेते साइबर सेल प्रभारी उमेश त्यागी ने चोर को देवचरा में शराब के ठेके पर पार्टी करते दबोच लिया। आरोपी एक मोबाइल और दूसरी मोबाइल की बिक्री के रुपये व सिम बरामद हो गए। वहीं, पीलीभीत बाईपास पर स्कूटी पर जा रही दो छात्राओं को कार सवार टक्कर मारकर भाग तो मदद को पहुंचे पास के ही चौकीदार ने एक छात्रा का मोबाइल चोरी कर लिया। यहां मौजूद बदायूं के सचिन सक्सेना ने इसकी जानकारी इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा को दी तो उन्होंने चौकीदार की तलाशी लेकर मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपी को हिरासत में लिया तो वह हार्ट अटैक का नाटक करने लगा। इस पर पुलिस ने नाम, पता और फोटो लेकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed