फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thieves entered locked houses by cutting nets, took away cash and jewelery

Bareilly News: बंद घरों में जाल काटकर घुसे चोर, समेट ले गए नकदी-जेवर

Wed, 06 Nov 2024 03:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered locked houses by cutting nets, took away cash and jewelery
बरेली। दिवाली पर लोग मकान बंद करके परिवार के अन्य सदस्यों के पास त्योहार मनाने गए तो चोरों ने लोहे का जाल काटकर नकदी-जेवर सहित अन्य सामान साफ कर दिया। दो मामलों की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

थाना कैंट की प्रकाश कॉलोनी निवासी प्रकाश हल्द्वानी में प्लंबर का काम करते हैं। यहां उनके घर में बहन यशोदा परिवार के साथ रहती हैं। यशोदा भाई दूज पर प्रकाश का तिलक करने हल्द्वानी गई हुई थीं। मंगलवार सुबह यशोदा वापस आईं तो कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ मिला पर अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

अलमारी का लॉकर भी टूटा था। यशोदा के अलावा प्रकाश की पत्नी के भी जेवर थे। यशोदा के डेढ़ लाख रुपये भी चोरी कर लिए। सूचना दी तो पुलिस जांच कर चली गई। पता लगा कि चोर छत से जाल काटकर इघर में घुसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रामपुर में कार्यरत पत्रकार रजत श्रीवास्तव ने कुछ समय पहले ही इज्जतनगर के रोड नंबर पांच पर मकान लेकर रहना शुरू किया है। भाई दूज पर उनकी पत्नी मायके शाहजहांपुर गई थीं और रजत रामपुर में थे। तभी छत पर लगे जाल को काटकर चोर उनके घर में घुस गए और 25 हजार रुपये नकदी, दो सिलिंडर, बैटरी व काफी सामान चोरी कर ले गए। रजत ने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed