{"_id":"63dba18c054e805852631ba5","slug":"thieves-cut-trees-from-sp-mla-shahjil-islam-agriculture-farm-in-bareilly-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सपा विधायक के कृषि फार्म से पेड़ काट ले गए चोर, डेढ़ माह बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सपा विधायक के कृषि फार्म से पेड़ काट ले गए चोर, डेढ़ माह बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
Thu, 02 Feb 2023 05:12 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 Feb 2023 05:12 PM IST
सार
भोजीपुरा क्षेत्र के गांव सुरला में विधायक शहजिल इस्लाम का कृषि फार्म है। फार्म के चारों तरफ यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं। इनमें से चार पेड़ चोर काट ले गए।
विज्ञापन
सपा विधायक शहजिल इस्लाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम के कृषि फार्म से चोर यूकेलिप्टस के पेड़ काट ले गए। विधायक के प्रतिनिधि ने डेढ़ माह पहले थाने में इसकी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब विधायक ने खुद भोजीपुरा थाने में इसकी रिपोर्ट लिखवाई है।
विज्ञापन
भोजीपुरा क्षेत्र के सपा विधायक शहजिल इस्लाम का कृषि फार्म सुरला गांव में है। उसमें दो तालाब हैं, जिनमें मछली पालन होता है। तालाब के किनारे सात साल पुराने यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं। चोर इनमें से कुछ पेड़ काट ले गए। विधायक ने रिपोर्ट में अपनी टीस भी जाहिर की है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर भोजीपुरा को बताया कि उनके प्रतिनिधि ने डेढ़ माह पहले तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। अब शहजिल इस्लाम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन