फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thieves came by car stole the cars of engineer and businessman from Rampur Garden in Bareilly

Bareilly News: बिना नंबर की गाड़ी से आए चोर... पॉश कॉलोनी से 18 मिनट में चोरी कीं दो कारें

Mon, 07 Oct 2024 03:51 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2024 03:51 PM IST
सार

बरेली की पॉश कॉलोनी से 18 मिनट के अंदर दो कारें चोरी हो गईं। वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Thieves came by car stole the cars of engineer and businessman from Rampur Garden in Bareilly
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के पॉश इलाकों में शुमार रामपुर गार्डन से दो कारें चोरी कर ली गईं। एक कार सहायक अभियंता तो दूसरी व्यवसायी की है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज वर्मा व राकेश कुमार नौटियाल रामपुर गार्डन में नागेश अग्रवाल के घर में किराये पर रहते हैं। चार अक्तूबर की रात दोनों आवास पर आए और कार बाहर खड़ी कर दी। सुबह जब साइट पर जाने के लिए घर से निकले तो कार वहां नहीं थी। 

विज्ञापन


रामपुर गार्डन के ही व्यवसायी मनीष मित्तल ने भी चार अक्तूबर की रात अपनी कार घर के सामने पंकज वर्मा की कार के बगल में खड़ी की थी। वह भी चोरी कर ली गई। सुबह मनीष मित्तल और पंकज वर्मा ने बताया तो नागेश अग्रवाल व अन्य व्यापारियों ने सीओ प्रथम को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन


एक ही मास्टरमाइंड ने तोड़े लॉक
पड़ोसी व्यापारी राजीव बूबना के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटनाक्रम कैद हो गया। पांच अक्तूबर की सुबह 4.10 बजे बिना नंबर की कार नागेश अग्रवाल के घर के पास रुकी। इसमें तीन लोग सवार थे। उनमें से एक शख्स उतरा। उसने पहले एक कार की ड्राइविंग सीट के नीचे पहिये व मडगार्ड के बीच में हाथ डाला और थोड़ी ही देर में कार की ड्राइविंग साइड का गेट खोल दिया। ठीक ऐसी ही प्रक्रिया दूसरी कार में भी की। फिर कार से उतरा एक और चोर दूसरी कार में बैठ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों चोर तीनों कार लेकर विकास भवन रोड की ओर निकल गए। दोनों कारों के स्टार्ट होने पर उनकी लाइटें भी ब्लिंक हुईं। इससे जाहिर है कि आवाज भी हुई होगी पर यहां अस्पतालों की वजह से गाड़ियों की आवाजाही लगातार होने से शायद किसी ने ध्यान नहीं दिया। चोर 4.28 बजे निकल गए। इस लिहाज से कुल 18 मिनट में कारें चोरी कर ली गईं। 

सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि रामपुर गार्डन से दो कारें चोरी की गई हैं। मौके का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed