फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   They became criminals to maintain their dominance and carried guns

Bareilly News: दबदबा कायम रखने के लिए बने बदमाश, रखते थे तमंचे

Mon, 30 Jun 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
They became criminals to maintain their dominance and carried guns
बरेली। वर्चस्व को लेकर अक्सर झगड़ा-फसाद करने वाले दो बदमाश दबदबा कायम रखने के लिए हर वक्त तमंचे साथ रखते थे। रविवार को बारादरी पुलिस ने दोनों को मय तमंचे-कारतूस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों के खिलाफ बारादरी थाने में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह जगतपुर चौकी प्रभारी सनी चौधरी चेकिंग कर रहे थे। उनके साथ मौजूद पुलिस टीम ने नई बस्ती नरकुलागंज निवासी संजय गिरी को मानसिक चिकित्सालय रोड और कालीबाड़ी फाल्तूनगंज निवासी संजू उर्फ पिंडा को सम्राट अशोकनगर के पास से गिरफ्तार किया। दोनों से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह वर्चस्व बढ़ाने के लिए झगड़ा-फसाद करते हैं। दबदबा कायम रहे, इसके लिए तमंचे रखते हैं। सिकलापुर और गंगापुर क्षेत्र में जुआ व सट्टा खिलवाते हैं। दोनों लोग पहले भी जुआ अधिनियम में कई बार जेल जा चुके हैं। संजय गिरी ने बदायूं और संजू उर्फ पिंडा ने पीलीभीत से तमंचा खरीदा था। तमंचे बेचने वालों की भी जानकारी की जा रही है।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed