Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   These weapons will become the identity of the museum of the bareilly police line

Bareilly News: कभी थे पुलिस की शान, अब संग्रहालय की पहचान बनेंगे ये हथियार

Thu, 05 Dec 2024 06:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 06:10 PM IST
सार

बरेली पुलिस लाइन में पुराने हथियारों का संग्रहालय बनाया जाएगा। आम लोग इसे देख सकेंगे और इन असलहों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन
These weapons will become the identity of the museum of the bareilly police line
थ्री नॉट थ्री

विस्तार

बरेली पुलिस लाइन में सेवा से रिटायर हथियारों का संग्रहालय बनाया जाएगा। इसमें थ्री नॉट थ्री राइफल व कुछ अन्य हथियार शामिल करने की योजना है। समय-समय पर जनता भी यहां आकर इन हथियारों को देख सकेगी। पहले पुलिस ड्यूटी के दौरान थ्री-नॉट-थ्री राइफल, 9 एमएम की पिस्टल, 455 बोर की पिस्टल और 38 बोर रिवॉल्वर का इस्तेमाल करती थी। अब पुलिस को आधुनिक और नए हथियार दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


इसलिए पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए गए पुराने हथियारों को संग्रहालय में रखा जाएगा। आम लोग इसे देख सकेंगे और उसके बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। डीजीपी स्तर से एसएसपी से इसके लिए उपयुक्त जगह तलाश करने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन


संग्रहालय में रखे जा सकते हैं ये हथियार
थ्री-नॉट-थ्री राइफल : यह 44.5 इंच लंबी होती है। इसकी गोली नौ इंच मोटी लोहे की चादर को भेद सकती है। पहले ब्रिटिश आर्मी इसका इस्तेमाल करती थी। द्वितीय विश्वयुद्ध में भी इसका इस्तेमाल हुआ था। बाद में भारतीय सेना के पास यह राइफल आई। इसके बाद यूपी पुलिस ने इसका इस्तेमाल किया। अब यूपी पुलिस इस राइफल का इस्तेमाल बंद कर चुकी है। राइफल की मारक क्षमता तीन हजार मीटर तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

9 एमएम पिस्टल : यह पिस्टल पहले बेल्जियम की फैक्टरी में बनाई जाती थी। बाद में यह पिस्टल पश्चिम बंगाल में बनाई जानी लगी। पुलिस इसका इस्तेमाल बदमाशों से मुठभेड़ होने पर करती है। इसका इस्तेमाल एक हाथ से किया जा सकता है। मैगजीन की सुविधा होने के कारण यह पिस्टल जल्दी-जल्दी फायर करने में सक्षम है। 

38 बोर रिवॉल्वर : यह पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर हुआ करती थी। इस रिवॉल्वर से एक बार में 6 राउंड फायर किए जा सकते हैं। अब 38 बोर के रिवॉल्वर को कम करके 32 बोर का बनाया जा रहा है। 32 बोर के रिवॉल्वर आमतौर पर आम नागरिकों को सुरक्षा के लिए दिए जाते हैं।

455 बोर पिस्टल : 455 बोर पिस्टल से चली गोली बेहद खतरनाक होती है। इसका कारतूस भी सवा इंच मोटा होता है। पुराने जमाने में इसका इस्तेमाल विदेशी सेनाओं ने भी किया था। बाद में यूपी पुलिस के जवानों को भी यह पिस्टल दी गई थी। अब नए तरीके से इस पिस्टल का निर्माण हरदोई की फैक्टरी में किया जा रहा है।

कई ऐसा पुराने हथियार लाइन में हैं जो कभी पुलिस की शान रहे थे। पुलिस लाइन में इस तरह के कुछ हथियारों का संग्रहालय स्थापित किया जाना है। इसे ऐसी जगह बनाया जाएगा, जहां आम लोग भी आसानी से जाकर इन शस्त्रों को देख सकें। - अनुराग आर्य, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed