{"_id":"689e51bc14bbbcea7c0dd5f2","slug":"there-will-be-no-entry-for-heavy-vehicles-in-the-city-tomorrow-on-janmashtami-bareilly-news-c-4-vns1074-704656-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जन्माष्टमी पर कल शहर में रहेगी भारी वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जन्माष्टमी पर कल शहर में रहेगी भारी वाहनों की नो एंट्री
विज्ञापन
बरेली। जन्माष्टमी पर मंदिरों के रास्तों पर भीड़ की वजह से यातायात पुलिस ने 21 घंटे का डायवर्जन लागू किया है। एसपी यातायात अकमल खान ने आवश्यक सेवा को छोड़कर बाकी भारी वाहनों के लिए नियमावली तय की है।
शनिवार सुबह सात बजे से रविवार सुबह चार बजे तक सभी तरह के भारी वाहन, ट्रैक्टर-ट्राॅलियां (आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, पेट्रोलियम पदार्थ व सब्जी वाहनों को छोड़कर) झुमका तिराहा, रोड नंबर एक परसाखेड़ा, विलवा, विलयधाम, लालपुर गांव कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा से नहीं निकल सकेंगी।
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल रोड, पीलीभीत रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की तरफ जाना है, वह बड़ा बाइपास, झुमका तिराहा से विलवा, विलयधाम, इन्वर्टिस से होकर फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़ होकर दातागंज, देवचरा से जा सकेंगे। इसी मार्ग से वापस भी आ सकेंगे।
विज्ञापन
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत व लखनऊ की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है, वह बड़ा बाइपास से झुमका तिराहा से रोड नंबर एक, परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में व बड़ा बाइपास से इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे व इसी मार्ग से जा सकेंगे।
- दिल्ली, रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको लखनऊ की तरफ जाना है वे बड़ा बाईपास से झुमका तिराहा, विलवा, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा से जा सकेंगे व लखनऊ से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से जा सकेंगे। ब्यूरो
-- -
- जन्माष्टमी पर प्रमुख मंदिरों के रास्तों व सार्वजनिक स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। नगरवासियों से अनुरोध है कि वह वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और असुविधा से बचें।
- मोहम्मद अकमल खान, एसपी यातायात