फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There will be delimitation of area panchayat wards of five gram panchayats in Bareilly

Bareilly News: पांच ग्राम पंचायतों के क्षेत्र पंचायत वार्डों का होगा परिसीमन, डीएम ने जारी किए निर्देश

Mon, 21 Jul 2025 07:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 07:00 PM IST
सार

डीपीआरओ कमल किशोर के मुताबिक, जिले में केवल दो ब्लॉक मझगवां और नवाबगंज की उन पांच ग्राम पंचायतों के वार्डों का परिसीमन होना है, जो पूर्व में निकाय चुनाव में प्रभावित हुई थी।

विज्ञापन
There will be delimitation of area panchayat wards of five gram panchayats in Bareilly
डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में नगर निकाय के परिसीमन से प्रभावित ब्लॉकों की ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों के वार्डों के आंशिक परिसीमन के संबंध में कार्रवाई शुरू हो गई है। इस मामले में डीएम ने बीडीओ और एडीओ पंचायत को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस बार के परिसीमन के क्षेत्र पंचायत के वार्डों में कोई वृद्धि नहीं होगी, बल्कि कमी आएगी।

विज्ञापन


डीपीआरओ कमल किशोर के मुताबिक, जिले में केवल दो ब्लॉक मझगवां और नवाबगंज की उन पांच ग्राम पंचायतों के वार्डों का परिसीमन होना है, जो पूर्व में निकाय चुनाव में प्रभावित हुई थी। उनमें मझगंवा की तीन ग्राम पंचायतें, बेहटाजुनू, आबादानपुर, नगरिया सतन और नवाबगंज की याकूबनगर और बहोरन नगला हैं। यह पांच ग्राम पंचायतें वर्तमान में अस्तित्व में नहीं हैं, वह पूर्व में क्षेत्रीय निकाय में समायोजित हो चुकी हैं। इसलिए यहां के क्षेत्र एवं जिला पंचायत के वार्डों का परिसीमन होगा। इस दौरान जो भी आबादी नए वार्ड के लिए सृजित होगी, उसे अन्य निकटवर्ती वार्ड में जोड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसलिए आगामी पंचायत चुनाव के लिए गठित होने वाले क्षेत्र पंचायत के वार्डों की संख्या में कमी आएगी। पांच ग्राम पंचायतों के नगर निकाय में शामिल होने के बाद अब जिले में कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 1188 है। डीपीआरओ ने बताया कि 28 जुलाई तक वार्डों की प्रस्तावित सूची तैयार कर उसका प्रकाशन किया जाएगा। फिर 29 जुलाई से दो अगस्त तक प्रस्तावित वार्डों के संबंध में आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। आपत्ति निस्तारण बाद 10 अगस्त तक अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव में निर्वाचित हुए थे 1467 बीडीसी
डीपीआरओ ने बताया कि 2021 के पंचायत चुनाव में जिले में कुल 1193 ग्राम पंचायतें थीं। इसमें 14,921 सदस्य चुने गए थे। जबकि, 1467 बीडीसी निर्वाचित हुए थे और 60 जिला पंचायत वार्ड थे। उन्होंने बताया कि इस बार के परिसीमन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वार्डों की संख्या में असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed