फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There will be a block between Moradabad-Ghaziabad, 10 trains will be delayed by four hours

Bareilly News: मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच रहेगा ब्लॉक, चार घंटे तक देरी से चलाई जाएंगी 10 ट्रेनें

Thu, 23 Jan 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
There will be a block between Moradabad-Ghaziabad, 10 trains will be delayed by four hours
बरेली। मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच रेल लाइन नवीनीकरण के लिए जनवरी और फरवरी की अलग-अलग तारीखों में ब्लॉक रहेगा। इस दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली 10 ट्रेनें प्रभावित होंगी। छह ट्रेनों को चार घंटे तक देरी से चलाया जाएगा और चार को रास्ते में दो घंटे तक रोककर चलाया जाएगा। इस दौरान बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस और भुज-बरेली एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

यात्रियों को असुविधा न हो, इसको देखते हुए रेलवे ने पूर्व सूचना जारी की है। यात्रियों को सुझाव दिया है कि असुविधा से बचने के लिए वह समय सारिणी देखकर और रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 से जानकारी करने के बाद ही यात्रा पर निकलें।
विज्ञापन


इनका देरी से होगा संचालन
15910 अवध असम एक्सप्रेस 22 जनवरी, छह, 12, 20 फरवरी को लालगढ़ से चार घंटे देरी से चलाई जाएगी।
14315 बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस सात और 13 फरवरी को बरेली से डेढ़ घंटे देरी से चलाई जाएगी।
12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 28 जनवरी, दो और 18 फरवरी को आनंद विहार से डेढ़ घंटे देरी से चलाई जाएगी।
15524 दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस दो फरवरी को दिल्ली से डेढ़ घंटे देरी से चलाई जाएगी।
14008 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस 18 फरवरी को आनंद विहार से डेढ़ घंटे देरी से चलाई जाएगी।
15116 आनंद विहार-छपरा एक्सप्रेस दो फरवरी को दिल्ली से दो घंटे देरी से चलाई जाएगी।
इनको रास्ते में रोका जाएगा
13257 दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15273 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस छह और 12 फरवरी को रास्ते में डेढ़ घंटे रोककर चलाई जाएगी। 22541 वाराणसी-आनंद विहार एक्सप्रेस को छह फरवरी को, 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस को 27 जनवरी, एक और 17 फरवरी को दिल्ली रेल मंडल में डेढ़ घंटे तक रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली सिटी-पीलीभीत और काशीपुर-कासगंज पैसेंजर आज से निरस्त
आने वाले दिनों में घने कोहरे के अलर्ट के बीच इज्जतनगर मंडल की कई ट्रेनों को 23 जनवरी से छह फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 55316/15 पीलीभीत-बरेली सिटी, 55308/07 कासगंज-काशीपुर पैसेंजर को भी निरस्त किया गया है। निरस्त की गईं ट्रेनों का संचालन सात फरवरी से पूर्ववत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed