फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was silence at the purchasing centers on the first day, only 66 quintals of paddy were purchased.

Bareilly News: पहले दिन क्रय केंद्रों पर रहा सन्नाटा, सिर्फ 66 क्विंटल धान की हुई खरीद

Wed, 04 Oct 2023 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
There was silence at the purchasing centers on the first day, only 66 quintals of paddy were purchased.
बरेली/फरीदपुर। धान की सरकारी खरीद के पहले दिन मंगलवार को क्रय केंद्र सूने पड़े रहे। कुआंडांडा के एक केंद्र पर 66 क्विंटल धान की आमद हुई। खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नमी अधिक होने की वजह से किसान धान लेकर नहीं आ रहे हैं। पहले दिन अव्यवस्थाएं भी हावी दिखीं। आंवला मंडी में बनाए गए क्रय केंद्रों पर इंतजाम पूरे नहीं हो सके। पेयजल, छांव के इंतजाम यहां नहीं हैं। ऐसे में धान लेकर आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पीसीएफ के बल्लिया धान खरीद केंद्र की प्रभारी नदारद मिलीं। जब मोबाइल फोन पर उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही वह घर के लिए निकली हैं। कई और केंद्र प्रभारी भी दोपहर बाद चले गए।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नवाबगंज, डेलापीर, नरियावल के क्रय केंद्रों का दौरा किया। पीओएस मशीन में नेटवर्क न होने की शिकायत सामने आईं। कुआंटांडा में किसान इसरार अहमद ने धान की पहली तौल कराई। डेलापीर मंडी में एक किसान अपना धान लेकर आया, लेकिन उसमें 25 प्रतिशत नमी मिली। क्रय केंद्र पर अधिकतम 17 प्रतिशत तक नमी वाला धान ही खरीदा जाना है। किसान से कहा गया कि धान सूखने पर ही लाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed