{"_id":"682e70c5049c10582a0bc2cd","slug":"there-was-power-outage-in-some-areas-on-the-second-day-as-well-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1287-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूसरे दिन भी कुछ क्षेत्राें में रही बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूसरे दिन भी कुछ क्षेत्राें में रही बिजली गुल
विज्ञापन
मीरगंज। संविदा बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। सोमवार रात से मीरगंज के राजेंद्र नगर मोहल्ले में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण मोहल्ला में बिजली गुल रही।
भीषण गर्मी में भारी परेशानी हुई। तेज गर्मी और उमस में स्थानीय निवासी पूरी रात सो नही सके, जिससे लोग बेहाल रहे। लोगों की परेशानी को देखते हुए मंगलवार सुबह जूनियर इंजीनियर (जेई) करुणेश मिश्रा ने निजी स्तर पर पहल करते हुए एक प्राइवेट बिजली मैकेनिक की मदद से ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराई। इसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। संवाद
--
फाॅल्ट ठीक करने में कर्मियों की कमी देखी गई
बहेड़ी। बिजली निगम के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली निगम पर दोहरी मार पड़ी है। कस्बे में होने वाले लोकल फाॅल्ट ठीक नहीं हो पा रहे हैं।
इससेे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई है। सुबह 33 केवीए ट्रांसफार्मर में फाॅल्ट हो जाने पर लाइनमैनों को लगाया गया। उस वक्त भी संविदा कर्मचारियों की कमी देखी गई। वहीं, दूसरी ओर बिजली निगम को राजस्व की हानि भी हुई। संवाद