{"_id":"6827a628d8b2c9f50304e025","slug":"there-was-power-outage-for-24-hours-in-30-villages-60-thousand-people-affected-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1225-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 30 गांवों में 24 घंटे रही बत्ती गुल, 60 हजार लोग प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 30 गांवों में 24 घंटे रही बत्ती गुल, 60 हजार लोग प्रभावित
विज्ञापन
दुनका। विद्युत उपकेंद्र जाफरपुर से जुड़े करीब 30 गांवों में लगातार बिजली संकट बरकरार है। यहां रोजाना फॉल्ट तो कभी लो वोल्टेज की समस्या जारी है। यहां बृहस्पतिवार को बिजली गुल हो गई, जो कि अगले दिन 24 घंटे बाद आई, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या बरकरार रही। इससे 60 हजार लोग परेशान रहे। इस बीच लोग फोन करते रहे, लेकिन बिजलीकर्मियों ने फोन नहीं उठाए। लोगों ने कस्बे व आसपास गांव में कटौती कर शीशगढ़ कस्बे को बिजली आपूर्ति देने का आरोप लगाया। इसके अलावा गांव सुल्तानपुर में सात दिन बाद भी फुंके ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा सका।
लोगों ने बताया कि जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव सहोड़ा, गोकिलपुर, जगदीशपुर, धर्मपुरा, बसई, सुल्तानपुर, दुनका, धनेली, औरंगाबाद, सीहोर, हल्दीकला आदि गांवों में गर्मी के बीच रोजाना बिजली गुल हो रही है। शिकायतों के बाद भी विद्युत कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है। गांव सुल्तानपुर में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंका है, लेकिन बिजली निगम में शिकायत के बाद भी उसे नहीं बदला गया है। इससे लोग परेशान हैं।
ग्राम प्रधान अफसर अहमद, कपिल गंगवार,भरत शर्मा, लक्षमी गंगवार, सतीश चंद्र गंगवार आदि ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारी देहात क्षेत्र की बिजली कटौती करके शीशगढ़ कस्बे को दे रहें हैं, जिससे देहात क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी हुई है। वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र पर आए दिन फॉल्ट हो रहे हैं, लेकिन इसका समाधान नहीं किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
-- -
अवर अभियंता ने आरोप को बताया निराधार
अवर अभियंता संतोष शर्मा ने बताया आरोप निराधार है। बिजली लाइन पुरानी होने और ओवरलोडिंग होने के कारण तार टूट जाते हैं। इस कारण बिजली आपूर्ति में बांधा उत्पन्न हो रही है। शीघ्र ही बीथम नौगमा बिजली उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बहाल होने पर समस्या का समाधान हो जाएगा।