{"_id":"6769c2fe697cb0a1a90c2964","slug":"there-was-noise-of-kidnapping-in-the-night-the-student-himself-returned-in-the-morning-bareilly-news-c-4-bly1015-546867-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रात में मचा अपहरण का शोर, सुबह खुद लौट आया छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रात में मचा अपहरण का शोर, सुबह खुद लौट आया छात्र
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र से अगवा बताया जा रहा छात्र आरव सोमवार सुबह खुद घर लौट आया। उसके काफी चोट लगी है। उसने मां को बताया कि टेंपो वालों ने उसकी व दोस्त की पिटाई की थी। रात भर वह सहमे हुए खेतों में छुपे रहे। बारादरी थाने में पुलिस ने आरव के बयान दर्ज किए हैं।
श्यामगंज चौकी इलाके में रहने वाली नाजरीन ने रात 12 बजे यूपी 112 को कॉल करके बेटे आरव के अपहरण की सूचना दी थी। बताया कि बेटा नवीं पास कर हाईस्कूल में आया था। पिता वसीम अकरम का छह महीने पहले निधन होने की वजह से उसकी पढ़ाई छूट गई।
बताया कि आरव रात नौ बजे दोस्त के साथ मॉल जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात 12 बजे करीब बेटे ने कॉल की, कहा कि वह डोहरा रोड पर है। कुछ लोग उसे खींचकर ले जा रहे है। महिला के मुताबिक इसके बाद से आरव का मोबाइल बंद आने लगा।
विज्ञापन
सोमवार सुबह लौटे आरव ने नई कहानी सुनाई। बताया कि वह स्कूटी से दोस्त फैजान के साथ गया था। डोहरा रोड पर टेंपो से एक्सीडेंट के बाद टेंपो वाले ने अपने साथियों को बुला लिया। उन दोनों की जमकर पिटाई की। वह जान बचाकर खेतों में भागे और पूरी रात दहशत की वजह से छुपे रहे। बारादरी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामला नशे में झगड़े का लग रहा है। आरव के बयान दर्ज किए गए हैं। अमर उजाला ब्यूरो