फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women players had to face mismanagement in Bareilly

Bareilly News: खेल से पहले खिलाड़ियों का बदइंतजामी से मुकाबला, शौचालय में कुंडी न रोशनी, कमरों में फटे गद्दे

Fri, 20 Sep 2024 10:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 20 Sep 2024 10:43 AM IST
सार

बरेली में वार्षिक प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचीं महिला खिलाड़ियों को ठहराया गया है, वहां रोशनी का इंतजाम तक नहीं है। बाथरूम की कुंडी टूटी हुई है।

विज्ञापन
Women players had to face mismanagement in Bareilly
फटे गद्दे पर बैठीं खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैरीकॉम, पीवी सिंधु की तरह अंतरराष्ट्रीय फलक पर देश का नाम रोशन करने का ख्वाब लिए वार्षिक प्रतियोगिता में शामिल होने बरेली पहुंचीं महिला खिलाड़ियों का बृहस्पतिवार को पहला मुकाबला अव्यवस्थाओं से हुआ। जहां खिलाड़ियों को ठहराया गया है, वहां रोशनी का इंतजाम तक नहीं है। बाथरूम की कुंडी टूटी हुई है। सोने के लिए उनको फटे और गंदे गद्दे दिए गए हैं। इस वजह से वह रात में ठीक से सो न सकीं। इसको लेकर खिलाड़ियों ने एतराज भी जताया।

विज्ञापन


20 से 22 सितंबर तक स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार सुबह 10 बजे से होगा। दो दिवसीय वार्षिक हैंडबाल, बास्केटबाल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से खिलाड़ियों का आना बृहस्पतिवार देर रात तक जारी रहा। खिलाड़ियों के रुकने का इंतजाम मॉडल टाउन स्थित रिखी सिंह स्कूल, एसजीएचके स्कूल में किया गया है। 

विज्ञापन

Women players had to face mismanagement in Bareilly
बाथरूम के दरवाजे कुंडी नहीं - फोटो : अमर उजाला

दोनों ही जगह अव्यवस्थाएं हावी हैं। एसजीएचके स्कूल में कमरे खुलवाने के लिए खिलाड़ियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बाथरूम की टूटी कुंडी, सोने के लिए दिए गए बदहाल गद्दों की वजह से भी खिलाड़ी नाराज दिखीं। स्टेडियम से एक किलोमीटर दूर ठहराने को लेकर भी महिला खिलाड़ियों ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम तक आने-जाने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किया गया है। 

आरएसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि विभाग की ओर से जो निर्देश मिले उसी हिसाब से व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed