फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was illegal storage of firecrackers in the warehouse

Bareilly News: गोदाम में था पटाखों का अवैध भंडारण

Tue, 29 Apr 2025 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 29 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
There was illegal storage of firecrackers in the warehouse
फरीदपुर। अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट में अंबे पटाखा गोदाम में अवैध भंडारण की पुष्टि हुई है। शनिवार रात हुए अग्निकांड के बाद फरीदपुर इकाई के प्रभारी सचिन कुमार ने अपनी जांच पूरी करके रिपोर्ट सीएफओ को सौंपी है। एसएसपी के स्तर से दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर हरियाली बाजार के पास अंबे पटाखा गोदाम में शनिवार रात डेढ़ बजे अचानक आग लग गई थी। पटाखों में विस्फोट होने से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। गोदाम का चौकीदार अमित झुलस गया था। अब फरीदपुर उपकेंद्र प्रभारी ने जांच रिपोर्ट तैयार कर सीएफओ को सौंप दी है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, गोदाम मालिक के पास मैगजीन का लाइसेंस है, पर उसने दो कमरे अलग बनाकर उसमें भी अवैध रूप से आतिशबाजी का भंडारण किया है। इन्हीं से एक कमरे में आग से विस्फोट हुआ था।
विज्ञापन

फरीदपुर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने बताया कि जिस गोदाम में आग लगी थी, उससे महज 40 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप था। आग लगने की सूचना भी राहगीरों ने दी थी, न कि गोदाम मालिक ने। एसपी दक्षिणी ने निर्देश दिया है कि पेट्रोल पंप की अनुमति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाए। पुलिस की जांच रिपोर्ट में अग्निशमन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। जाहिर है कि इस स्थिति की रिपोर्ट पहले क्यों नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखा गोदाम में आग लगने की जांच चल रही है। सीएफओ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed