फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was fighting between trains and buses, there was chaos on local routes.

Bareilly News: ट्रेनों-बसों में रही मारामारी, लोकल रूटों पर हुई डग्गामारी

Tue, 20 Aug 2024 05:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
There was fighting between trains and buses, there was chaos on local routes.
बरेली। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों के अलावा ट्रेनों में भी सीट को लेकर मारामारी रही। बहनों के साथ अन्य यात्रियों को भी लोकल रूटों पर डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। मुफ्त यात्रा की सुविधा के कारण रोडवेज बसों में महिलाओं की ज्यादा भीड़ रही। कई रूटों पर बसों की कमी के कारण बहनों को बसों के पायदान पर बैठकर यात्रा भी करनी पड़ी। इस दौरान ट्रेनें भी फुल रहीं।
विज्ञापन

रोडवेज ने रक्षाबंधन पर बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो के 86 रूट चिह्नित कर इन पर 702 बसों के संचालन का दावा किया था। सोमवार सुबह से बसों पर दबाव बढ़ा तो व्यवस्थाएं चरमराने लगी। एआरएम रुहेलखंड डिपो अरुण वाजपेयी और बरेली डिपो संजीव श्रीवास्तव कई घंटे बस अड्डों पर जमे रहे, लेकिन व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ सकीं। रीजन के चारों डिपो की 35 बसें खराब होने के कारण वर्कशॉप से ही नहीं निकल सकीं। शहर में बरेली डिपो 169 में 12 और रुहेलखंड डिपो की 161 में 15 बसें वर्कशॉप में खड़ी रहीं। हालांकि दोनों डिपो की सभी अनुबंधित 60 बसें रोड पर रहीं।
विज्ञापन

बरेली-खुदागंज, बरेली-टनकपुर, बरेली-फर्रुखाबाद, बरेली-मुरादाबाद, बरेली-बदायूं-कासगंज, बरेली-बिसौली, बरेली-रामनगर, बरेली-गोला, बरेली-बीसलपुर रूटों पर ज्यादा समस्या रही। जिले के लोकल रूटों पर भी बसों की कमी के कारण डग्गामार हावी रहे। सेटेलाइट बस अड्डा से बीसलपुर, पूरनपुर, बंडा, गोला, खुदागंज रूटों के लिए यात्रियों को डग्गमार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
ई-बसों में भी महिलाओं ने उठाया मुफ्त यात्रा का लाभ
ई-बसों में भी सोमवार को महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया। बरेली-फरीदपुर, बरेली-आंवला, बरेली-शीशगढ़ और बरेली-शेरगढ़ रूटों पर चलने वाली ई-बसों दिन में फुल होकर चलीं। इन बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को शून्य रुपये का टिकट दिया गया।


---------
जंक्शन और सिटी स्टेशन पर महिला स्क्वायड रहा तैनात
- रक्षाबंधन के मद्देनजर जंक्शन और सिटी स्टेशनों पर महिला सुरक्षा को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ के महिला स्क्वायड की तैनाती की गई। आने-जाने वाली ट्रेनों में भी महिला स्क्वायड की टीमों ने चेकिंग कर यात्रा करने वाली महिलाओं से समस्याओं के बारे में जाना।


दोनों बस अड्डों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। किसी रूट पर समस्या जैसी अब तक कोई सूचना नहीं है। यात्रियों के दबाव के कारण कुछ रूटों पर ऐन मौके पर फेरों को भी बढ़ाया गया। - दीपक चौधरी, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed