{"_id":"6032a9438ebc3ee96e7cf49e","slug":"there-was-also-a-market-on-the-road-from-satellite-to-shyamganj-bareilly-news-bly4380498158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेटेलाइट से श्यामगंज तक मचा हाहाकार फिर भी लगवा दिया सड़क पर बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेटेलाइट से श्यामगंज तक मचा हाहाकार फिर भी लगवा दिया सड़क पर बाजार
विज्ञापन
खुर्रमगौंटियां में लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्रम गौंटिया रोड बंद होने से श्यामगंज रोड पर बढ़ा ट्रैफिक मगर ईसाईयों की पुलिया से मालियों की पुलिया के बीच लगने वाला अवैध बाजार नहीं हटाया
विज्ञापन
बरेली। पुलिस और नगर निगम की सरपरस्ती में ईसाईयों की पुलिया से मालियों की पुलिया के बीच सड़क पर लगने वाला सनडे बाजार इस बार भी वैसे ही लगा जैसे हमेशा लगता है। सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई करने को ईसाईयों की पुलिया से बियावानी चौराहे की ओर जाने वाली सड़क बंद थी, इसलिए उधर का ज्यादातर ट्रैफिक इसी रोड पर डायवर्ट हो गया लिहाजा सनडे मार्केट की वजह से पूरे दिन सड़क पर भीषण जाम लगा रहा।
वैसे तो सनडे मार्केट सालों से अवैध रूप से सड़क पर लगता आ रहा है लेकिन इस बार जाम से जूझ रही सड़क पर भी दुकानें सजीं तो यह साबित हो गया कि आम लोगों की दिक्कतों से इस शहर में किसी को कुछ लेना-देना नहीं रह गया है। यह पहले से ही तय था कि ईसाईयों की पुलिया से बियावानी चौराहे के बीच सड़क बंद होने के बाद श्यामगंज की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक का काफी ज्यादा दबाव बढ़ जाएगा लेकिन इसके बावजूद सुबह दस बजे ही सनडे मार्केट की तमाम दुकानें सड़क घेरकर सज गईं। इसी के साथ इस रोड पर जाम लगना भी शुरू हो गया जिसने दोपहर होते-होते भीषण रूप अख्तियार कर लिया।
विज्ञापन
सनडे मार्केट में हमेशा की तरह सड़क की पटरी तक फड़ सजाए गए थे। इसके आगे सड़क पर ठेलों को खड़ा करा दिया गया था और उसके भी आगे सवारियां भरने के लिए टेंपो और ई रिक्शा वालों ने सड़क घेर रखी थी। इसके बाद करीब 15 मीटर चौड़ी इस सड़क पर दो-ढाई मीटर की जगह भी ट्रैफिक निकलने के लिए नहीं बची। खुर्रम गौंटिया रोड बंद होने की वजह से रोडवेज की बसों और ट्रकों का रुख भी इसी सड़क पर था लिहाजा पूरे दिन इस सड़क पर ट्रैफिक कभी रेंगा तो कभी पूरी तरह जाम हो गया। जाम में फंसे लोग झल्लाते रहे लेकिन सड़क पर लगी दुकानें टस से मस नहीं हुईं।