फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was a traffic jam several times due to the closure of the Western Railway crossing

Bareilly News: पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने से कई बार लगा जाम

Mon, 26 May 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
There was a traffic jam several times due to the closure of the Western Railway crossing
बिशारतगंज कस्बे में होकर ट्रैफिक गुजरने के दौरान कई बार लगा जामज
बिशारतगंज। रविवार को पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग 6बी बिना कोई पूर्व सूचना मरम्मत के लिए बंद कर दिए जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रम्पुरा-अलीगंज मार्ग का ट्रैफिक कस्बे में होकर गुजरा, जिससे यहां कई बार जाम लगा।
विज्ञापन

बरेली-चंदौसी सेक्शन के बिशारतगंज रेलवे स्टेशन का पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग बी जनवरी माह से अब तक तीन बार रेल पथ मरम्मत के लिए बंद रखा जा चुका है। रेलवे की ओर से क्रॉसिंग बंद रखने से पहले सूचना दिए जाने पर कस्बे में थाना पुलिस की ओर से ट्रैफिक नियंत्रण के लिए होमगार्ड तैनात किए जाते थे। रविवार को बिना कोई सूचना रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दिया गया। रम्पुरा-अलीगंज सिरौली मार्ग का ट्रैफिक कस्बे में होकर गुजरने के कारण दिन में कई बार जाम लगा। शाम में पुराना बाजार में पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया। इस दौरान वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

--
संबंधित विभागों को दे दी थी जानकारी : रेल पथ निरीक्षक
पूछे जाने पर रेल पथ निरीक्षक आंवला ज्ञान प्रकाश ने बताया कि क्रॉसिंग सोमवार शाम छह बजे तक बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि क्रॉसिंग बंद रहने की सूचना संबंधित विभागों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed