फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was a traffic jam due to fighting and uproar, the crowd got angry and the doctors intervened.

Bareilly News: मारपीट, हंगामे से लगा जाम तो भीड़ गुस्साई, डॉक्टरों की शामत आई

Thu, 07 Sep 2023 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 07 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
There was a traffic jam due to fighting and uproar, the crowd got angry and the doctors intervened.
बरेली। सौफुटा रोड पर बुधवार रात मारपीट और हंगामे से जब जाम लग गया तो वाहनों में बैठे लोग बाहर निकल आए। स्थानीय व्यापारियों और वाशिंदों की मदद से उन्होंने राहगीरों व पुलिस पर हमलावर स्वास्थ्यकर्मियों की ऐसी खबर ली कि सारी मस्ती काफूर हो गई। बेतहाशा पिटाई से कराहते डॉक्टरों को फिर बचने को जगह न मिली। उन्हें नाले में कूदना पड़ा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के दौरान डॉक्टरों की कार में चार लोग सवार थे। ये कहीं पार्टी करके आ रहे थे और मस्ती के मूड में थे। इनकी कार से जिस कार को साइड लगीए उसमें दूसरे समुदाय के मजबूत कद काठी के चार लोग थे। स्वास्थ्यकर्मियों ने उनकी गलती बताते हुए हावी होने की कोशिश की। कार सवार लोग जो पहले बात टालने की कोशिश कर रहे थे, बाद में हावी हो गए और स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई कर निकल गए।
विज्ञापन

इससे स्वास्थ्यकर्मी और उखड़ गए। उन्होंने राहगीरों, खासकर उसी समुदाय के लोगों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इससे वहां जाम लग गया। बेवजह पिटाई के शिकार हुए लोगों ने यूपी 112 को कॉल की। पीआरवी स्टाफ ने इन पर सख्ती की तो इन्होंने खुद को डॉक्टर बताकर रौब झाड़ा। पुलिस ढीली पड़ी तो इन्होंने उनसे भी अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चढ़े हत्थे, चौथा भाग निकला भीड़ ने जब इन्हें पुलिस से अभद्रता करते देखा तो पकड़कर पीट दिया। इनका एक साथी फरार हो गया पर तीन लोग भाग गए। इनमें से एक को भीड़ ने गिराकर पीटा। दो नाले में कूद गए। इस बीच इज्जतनगर इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव और फोर्स लेकर आ गए।


फोटो-

साइकिल व्यापारी को पीटा

हंगामे के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने साइकिल की दुकान चलाने वाले प्रियदर्शिनी नगर निवासी जगजोत सिंह को भी पीट दिया। वह दुकान से मिठाई लेकर कार में बैठ रहे थे। तभी उन्हें खींचकर पीटा तो कंधे में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें स्टेडियम रोड के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बोल नहीं पा रहे थे डॉक्टर, आंखें सूजी
भीड़ की पिटाई के बाद दोनों डॉक्टर व सुपरवाइजर की हालत काफी खराब हो गई थी। नाले से निकालने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता लगा कि वे सरकारी स्वास्थ्यकर्मी हैं। हालांकि वे बोल नहीं पा रहे थे। उनका मुंह और आंखें सूजी हुई थीं। संजीव किसी तरह कुछ बोल सका। इनकी कार की तलाशी ली गई तो पुलिस और हैरत में पड़ गई। कार भी ले जाकर थाने में खड़ी कर ली गई।

अस्पताल में माहौल देख फिर तने डॉक्टर
इंस्पेक्टर जब डॉक्टरों व सुपरवाइजर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां तमाम स्वास्थ्यकर्मी एकजुट हो गए। अपने स्टाफ को आसपास देखकर दो डॉक्टरों ने फिर पुलिस को निशाने पर ले लिया। एक ने इंस्पेक्टर से ही गाली9गलौज शुरू कर दी। लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण से हाथ खड़े कर दिए। इंस्पेक्टर ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी तो उन्होंने जिला अस्पताल प्रशासन से बात की। तब मेडिकल परीक्षण शुरू हो सका। पुलिस के मुताबिक मेडिकल परीक्षण में अल्कोहल की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed