फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was a scuffle with the team that went to remove the encroachment, the JCB was stopped

Bareilly News: अतिक्रमण हटाने गई टीम से नोकझोंक, जेसीबी रोकी

Sat, 19 Jul 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle with the team that went to remove the encroachment, the JCB was stopped
बरेली। नैनीताल रोड पर अतिक्रमण हटाने गई टीम से शुक्रवार को दोपहर नगर निगम की टीम से नोकझोंक हुई। विरोध कर रहे लोगों ने कुछ देर के लिए जेसीबी रोक ली, लेकिन जब नगर निगम की टीम के तेवर नरम नहीं पड़े तो विरोध करने वाले शांत हो गए। इसके बाद टीम ने अतिक्रमण हटाया। जुर्माना के रूप में 22 हजार रुपये वसूल किया। नगर निगम के राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि नैनीताल रोड के कुछ लोगों ने फुटपाथ पर रेता, बजरी का ढेर लगाकर अतिक्रमण कर रखा था। उनके सामान को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की तो कुछ कब्जेदारों ने विरोध किया। जेसीबी को रोकी। नोकझोंक करने लगे पर प्रवर्तन दल पीछे नहीं हटा। विरोध करने वालों को खदेड़ दिया। इसके बाद टीम ने दो ट्राली ईंट और रेता, बजरी को जब्त कर नगर निगम स्टोर भेजा। अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed