फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was a mess in the highway line shifting, the chief engineer summoned the report

Bareilly News: हाईवे की लाइन शिफ्टिंग में गड़बड़झाला, मुख्य अभियंता ने तलब की रिपोर्ट

Wed, 16 Apr 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
There was a mess in the highway line shifting, the chief engineer summoned the report
बरेली। पीलीभीत हाईवे के चौड़ीकरण के लिए 27 किमी बिजली लाइन की शिफ्टिंग में गड़बड़झाला हो गया। पांच करोड़ की लागत से कराए जा रहे इस काम से पहले और बाद में सामग्री की जांच और निरीक्षण ही नहीं कराया गया। अब मुख्य अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने अधीक्षण अभियंता ग्रामीण व अधिशासी अभियंता ग्रामीण वितरण खंड प्रथम से रिपोर्ट तलब की है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण के लिए 27 किमी लाइन शिफ्ट करने का काम मैनपुरी की फर्म को दिया गया है। नियमानुसार लाइन शिफ्ट करने से पहले सामग्री की जांच होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं कराया गया। 27 किमी की इस लाइन का आधा किलोमीटर हिस्सा विद्युत वितरण क्षेत्र नगरीय और शेष ग्रामीण वितरण खंड प्रथम के रिठौरा व नवाबगंज में आता है। पांच करोड़ के इस काम के लिए एनएएचआई ने लागत का 2.5 प्रतिशत यानी 17.31 लाख रुपये सुपरविजन चार्ज विद्युत निगम को दिया है। लाइन शिफ्टिंग का काम बिजली निगम के अभियंताओं की देख-रेख में होना था, लेकिन कार्यदायी संस्था ने ऐसा नहीं किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed