फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There was a jam for hours at Bilpur crossing on Dataganj road.

Bareilly News: दातागंज मार्ग पर बिलपुर क्राॅसिंग पर घंटों लगा जाम

Fri, 15 Nov 2024 03:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
There was a jam for hours at Bilpur crossing on Dataganj road.
रूट डायवर्जन की वजह से दातागंज मार्ग पर बिलपुर क्रासिंग पर लगा जाम।
फतेहगंज पूर्वी। कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा नदी पर स्नान के आयोजन के लिए बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। इसकी वजह से बृहस्पतिवार को दातागंज मार्ग पर बिलपुर क्रॉसिंग पर घंटों जाम लगा रहा। हालांकि आरपीएफ और पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मथुरा, बदायूं, दातागंज की तरफ से बरेली की ओर जाने वाले बड़े वाहनों के डायवर्जन पर लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। दातागंज होते हुए बिलपुर क्राॅसिंग से बरेली व शाहजहांपुर जाने व आने के कारण यहां जाम लग गया। बार बार ट्रेनों के निकलने के कारण क्राॅसिंग को बंद करना पड़ा, जिसकी वजह से यातायात अधिक होने के कारण क्रॉसिंग से दातागंज मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। मथुरा व बदायूं की तरफ से आने वाली रोडवेज बस भी जाम में फंसी हुई थीं। वहीं, द्वारिकेश चीनी मिल ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर ले जा रहे किसानों को बहुत देर तक जाम में फंसकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

जाम अधिक बढ़ने पर आरपीएफ पुलिस और थाना पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। पुलिस ने वाहनों को एक साइड करवाकर एक लेन से वाहनों को निकलवाया फिर भी शाम तक वाहन रेंगते हुए निकल रहे थे। बदायूं से बरेली आने के लिए वाहन चालकों को अतिरिक्त दो घंटे का सफर तय करने को मजबूर होना पड़ा। वहीं, डीजल पेट्रोल भी अधिक खर्च हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि वाहनों का आवागमन अधिक बढ़ने के कारण जाम लग गया था। पुलिसकर्मियों को बुलाकर जाम खुलवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed