फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There is a spurt in share determination, notice sent to accountants

Bareilly News: अंश निर्धारण में आई तेजी, लेखपालों को भेजा नोटिस

Wed, 16 Jul 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
There is a spurt in share determination, notice sent to accountants
मीरगंज। तहसील में खतौनी अंश निर्धारण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि लापरवाही बरतने पर कुछ लेखपालों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

अब तक तहसील में खतौनी अंश निर्धारण में 83.55 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने खुद इस अभियान की नियमित मॉनीटरिंग की, जिससे कर्मचारियों पर कार्य समय से पूरा करने का दबाव बना। उन्होंने बताया कि मीरगंज तहसील, बरेली जिले में अंश निर्धारण कार्य में दूसरे स्थान पर है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हालांकि, इस दौरान कुछ लेखपालों की ओर से लापरवाही भी सामने आई। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने प्रेम राज, शैलेंद्र, अमरदीप और विवेक पांडे नामक लेखपालों को कार्य में ढिलाई बरतने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।


तहसीलदार ने स्पष्ट कहा कि शासन के इस प्राथमिक कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शेष बचे अंश निर्धारण कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed