फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There is a possibility of burglary in the police computer operator recruitment exam also.

Bareilly News: पुलिस की कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा में भी सेंधमारी की आशंका

Sun, 18 Feb 2024 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 18 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of burglary in the police computer operator recruitment exam also.
बरेली। अलीगढ़ के सॉल्वर गैंग के पास से पुलिस की कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के सात प्रवेशपत्र बरामद होने से एसटीएफ भी सकते में है। आशंका जताई जा रही है कि इस गैंग ने कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा में भी सेंधमारी की कोशिश की है।
विज्ञापन

गैंग के सरगना पंकज शर्मा के बारे में जब एसटीएफ ने छानबीन की तो पता चला कि नौकरी का झांसा देकर वह लोगों को ठगता है। उसे कंप्यूटर व इलेक्ट्राॅनिक्स डिवाइस आदि की अच्छी जानकारी है। शिवम व गौरव लोगों को फंसाकर लाते थे। दस लाख में से उन्हें दो-दो लाख रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से दिया जाता था। सत्यवीर कार का चालक है। परीक्षा से पहले भी आरोपी उसी कार से तीन-चार बार बरेली आए थे। आरोपी कार को किराये पर लाने की बात कह रहे हैं पर किससे ली, यह नहीं बता पा रहे हैं। एसटीएफ अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किन-किन परीक्षा में इन लोगों ने सेंधमारी की कोशिश की। इनके पास से मिले कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के सात प्रवेशपत्रों के मामले में भी जांच की जा रही है। कुछ दिन पहले ही यह परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed