फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There is a lack of resources everywhere, how will the department deal with fire incidents

Bareilly News: जगह-जगह संसाधनों का अभाव, आग की घटना से कैसे निपटेगा विभाग

Thu, 04 Sep 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
There is a lack of resources everywhere, how will the department deal with fire incidents
बहेड़ी। फायर स्टेशन पर पानी से भरे खड़े वाहन - फोटो : kathua
बरेली। क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की तैयारियां अधूरी हैं। इसका कारण जगह-जगह संसाधनों का अभाव है। ऐसे में लोगों को अग्निशमन यंत्रों व खुद के व्यवस्थाओं (पानी व बालू) पर निर्भर रहना होगा। वहीं, दूसरी तरफ जिन अग्निशमन केंद्रों पर व्यवस्थाएं हैं। वहां खस्ताहाल मार्ग इसमें अवरोध उत्पन्न कर रहा है। इससे जान-माल की हानि की संभावना बनी रहती है। ब्यूरो
विज्ञापन

--
स्टाफ की कमी बरकरार
मीरगंज। तहसील क्षेत्र में कुल 348 गांव हैं, लेकिन फायर स्टेशन पर आग बुझाने के लिए केवल एक ही गाड़ी उपलब्ध है। पानी भरने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। नगरपंचायत भेजकर दमकल में पानी भरा जाता है। मौजूदा समय में यहां पर आठ कांस्टेबल, एक प्रभारी, एक हेड मोहर्रिर व एक चालक तैनात है, जबकि 16 कांस्टेबल, दो हेड मोहर्रिर, एक उपनिरीक्षक व एक एफएसओ की तैनाती होनी चाहिए।
विज्ञापन

अगर एक साथ कई गांवों में आग लगने की घटना घट जाए तो ऐसी स्थिति में मीरगंज फायर स्टेशन के लिए इसे रोकना मुश्किलभरा होगा।
हर ब्लॉक में फायर स्टेशन बनाने की कोशिश : प्रभारी
फायर ब्रिगेड प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि अगर एक समय में अन्य गांव में आग की सूचना मिलती है तो ऐसे में पास के फायर स्टेशन से मदद ली जाती है। सरकार अब हर ब्लाॅक स्तर पर फायर स्टेशन बनाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
खराब रोड बन रही मुसीबत
बहेड़ी। नरायन नगला रोड से रुड़की की ओर जाने वाली नहर किनारे करीब एक हजार वर्ग मीटर में करोड़ों की लागत से बना फायर स्टेशन फिलहाल अपनी सेवाएं क्षमता पूर्ण तरीके से नहीं दे पा रहा है। यहां से किसी भी दिशा को जाने के लिए एकमात्र रास्ता खस्ताहाल होने के कारण विभागीय कर्मचारियों की राह में रोड़ा बन रहा है।
फायर स्टेशन पर अधिकारी, 12 फायर मैन व दो चालक तैनात हैं। लीडिंग फायर मैन को आंवला से भेजा जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार दो गाड़ियां फायर स्टेशन पर मौजूद हैं। इधर, फायर स्टेशन प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि खराब सड़क से गाड़ियों के टायर घिस रहे हैं। पानी से भरी गाड़ी पलटने का डर हमेशा बना रहता है। अधिकारियों को पत्र लिखा गया।

--
एक और दमकल की मांग, अभी तक नहीं मिली
नवाबगंज। यहां एक और दमकल की आवश्यकता है, लेकिन इसके लिए विभाग कर्मियों को इंतजार करना पड़ रहा है।
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गरगइया गांव के पास फायर स्टेशन बना हुआ है। फायर स्टेशन प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं हैं। विभाग से एक और दमकल की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed