फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There is a heart doctor at the district hospital

जिला अस्पताल में नहीं है दिल का डाक्टर

Thu, 28 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 28 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के हृदय रोग विभाग में अब ‘दिल’ के मर्ज का इलाज करने वाला कोई नहीं है। वार्ड में अब अन्य बीमारियों के मरीज भर्ती होते हैं। जिम्मेदारी फिजीशियन और चेस्ट फिजीशियन पर है। डॉक्टर मरीजाें को भर्ती होने से पहले बता देते हैं कि यहां कोई कार्डियोलॉजिस्ट नहीं है। इसलिए दिल की जिम्मेदारी आप की खुद की है। 
विज्ञापन

यहां के एकमात्र कार्डियोलॉजिस्ट सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पिछले दो माह से यहां के मरीजों के लिए किसी भी हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो पाई। वार्ड में 12 बेड हैं, लेकिन मौजूदा समय में मात्र दो मरीज ही भर्ती हैं। ईसीजी मशीन का प्रयोग भी बहुत कम हो गया है। ज्यादातर डॉ. अजय मोहन अग्रवाल, डॉ. वागीश वैश्य और एमएल शर्मा के ही मरीज यहां भर्ती होते हैं। लेकिन ये सभी फिजीशियन हैं। 
विज्ञापन

- हां, पता है नहीं कोई विशेषज्ञ 
कटरा चांद खां के बसंत कुमार (61) हृदय के रोग से पीड़ित हैं। उनको डॉ. वागीश वैश्य देख रहे हैं। भर्ती होने से पहले उन्हें बता दिया गया है कि यहां विशेषज्ञ नहीं है। लेकिन बसंत कहते हैं कि उन्हें फायदा है। मढ़ीनाथ की विद्यावती (75) भी हृदय के साथ कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। उनको भी बताया गया है, लेकिन वह कहती हैं कि उन्हें फायदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
कार्डियोलॉजिस्ट के रिटायरमेंट से पहले ही शासन को इसके बारे में बता दिया गया था। हालांकि अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। इसलिए इसे फिजीशियन ही देख रहे हैं।
डॉ. परवीन जहां, सीएमएस 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed