फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   There are no security personnel at Bareilly Junction nor are there any checks

UP News: रोज 45 हजार यात्रियों का आवागमन, बरेली जंक्शन पर न सुरक्षाकर्मी... न ही जांच के इंतजाम

Wed, 12 Nov 2025 11:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Nov 2025 11:02 AM IST
सार

बरेली जंक्शन पर सुरक्षा भगवान भरोसे है। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर प्रवेश के साथ और प्लेटफॉर्म नंबर छह पर एक रास्ता है। इन रास्तों पर चेकिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं लगेज स्केनिंग मशीन भी खराब पड़ी है। 

विज्ञापन
There are no security personnel at Bareilly Junction nor are there any checks
जंक्शन पर खराब है लगेज स्कैनिंग मशीन - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली में सोमवार को मेट्रो स्टेशन के पास धमाके के बाद बरेली जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। जंक्शन के छह प्लेटफॉर्मों पर रोजाना 100 से ज्यादा ट्रेनों और 42-45 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। यहां महज 37 सीसी कैमरों के जरिये निगरानी की जा रही है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर प्रवेश के साथ और प्लेटफॉर्म नंबर छह पर एक रास्ता है। इन रास्तों पर चेकिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। कोई भी बेरोकटोक आ-जा सकता है। 

विज्ञापन


यात्रियों के लगेज की जांच के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक के मुख्य द्वार पर लगाया गया लगेज स्कैनर एक साल से खराब है। अधिकारियों का कहना है कि इसे ठीक कराने के लिए मंडल मुख्यालय स्तर से टेंडर हो चुका है, लेकिन यात्रियों के लगेज की मैनुअल जांच न होने को लेकर उनके पास कोई जवाब नहीं है। 
विज्ञापन


मंगलवार को नहीं दिखे सुरक्षाकर्मी 
ट्रेनों, यात्रियों के आवागमन, सर्कुलेटिंग और पार्किंग एरिया, पार्सल घर, टिकट बुकिंग विंडो के साथ वॉशिंग लाइन, कोच मरम्मत शेड तक सुरक्षा बंदोबस्त नाकाफी हैं।  दिल्ली में बम धमाके के बाद सोमवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक से लेकर छह तक सुरक्षाकर्मी नजर आए, लेकिन मंगलवार को किसी भी प्लेटफॉर्म पर सुरक्षाकर्मी नहीं दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता को लेकर सवाल भी उठते रहते हैं। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि कैमरों की क्रियाशीलता और सुरक्षा इंतजामों को लेकर हर माह समीक्षा के बाद मुख्यालय के लिए रिपोर्ट भेजी जाती है। 

डीआरएम को भेजी रिपोर्ट 
जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से छह से अत्याधुनिक 37 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। डीआरएम संग्रह मौर्य ने स्थानीय अधिकारियों से कैमरों के क्रियाशील होने के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। मंगलवार को रिपोर्ट भेज दी गई। निगरानी के लिए लगे सभी कैमरे क्रियाशील हैं। आरपीएफ थाने में बनाए गए कंट्रोल रूम से इन कैमरों के जरिये भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित सेना के मूवमेंट कंट्रोल ऑफिस और एसी वेटिंग रूम में अलग से सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यह कैमरे भी पूरी तरह से क्रियाशील हैं।

इन रास्तों से आते-जाते हैं लोग
रेलवे अस्पताल के सामने, जीआरपी थाना परिसर, पार्किंग के पास स्वचालित सीढि़यां, मुख्य द्वार, पार्सल घर, टिकट बुकिंग बिंडो, प्लेटफाॅर्म नंबर पांच का मुख्य द्वार। इनमें प्लेटफॉर्म नंबर एक, पांच के मुख्य द्वार और स्वचालित सीढ़ियों के अलावा अन्य रास्ते अनाधिकृत हैं। मंगलवार को इन अनाधिकृत रास्तों से यात्रियों व आम लोगों का आवागमन होता रहा। 

There are no security personnel at Bareilly Junction nor are there any checks
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : संवाद
राजधानी, वंदे भारत में अतिरिक्त स्क्वायड
राजधानी, वंदे भारत एक्सप्रेस और लखनऊ मेल में अतिरिक्त स्क्वायड की तैनाती की गई है। इन गाड़ियों के जंक्शन पर ठहराव लेने के बाद चढ़ने-उतारने वाले यात्रियों के लगेज की जांच भी की जा रही है। इसके अलावा बरेली होते हुए दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, अयोध्या, वाराणसी जाने-आने वाली ट्रेनों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। संदिग्धों के संबंध में एनाउंसमेंट के जरिये भी यात्रियों को सतर्क किया जा रहा है।

रोडवेज बसों में अनाधिकृत रूप से पार्सल का परिवहन 
ट्रेनों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पार्सल भेजने के लिए एक व्यवस्था है, वहीं दूसरी ओर रोडवेज बसों से भी रोजाना सैकड़ों की संख्या में पार्सलों का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। इन पार्सल की कहीं पर कोई जांच नहीं होती। गौर करने की बात यह है कि पार्सल के साथ कोई यात्री भी नहीं होता। एक तरह से बस में इस पार्सल की स्थिति लावारिस जैसी होती है। चंद रुपयों के लालच में चालक यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने से नहीं चूक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed