{"_id":"5ed558b38ebc3e90b33b0b58","slug":"there-are-many-loopholes-in-the-operation-of-roadways-buses-in-terms-of-security-bareilly-news-bly4077909100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के लिहाज से अभी तमाम खामियां है रोडवेज बसों के संचालन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के लिहाज से अभी तमाम खामियां है रोडवेज बसों के संचालन में
विज्ञापन
हाथ सैनिटाइज करके बस में चढ़ते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते से बैठने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की नहीं है कोई व्यवस्था
विज्ञापन
पहले दिन कई बसों को ठीक से नहीं किया गया सैनिटाइज
बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भले ही बसों का संचालन शुरू कर दिया है, लेकिन कोरोना संक्रमण से सुरक्षा की दृष्टि से तमाम खामियां नजर आ रही हैं। बस स्टेशन पर तो यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सैनिटाइज कराने की व्यवस्था की गई है, लेकिन रास्ते से यात्रियों को ऐसे ही बैठा जा रहा है।
बस स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद यात्रियों को बसों में बैठा गया, लेकिन यहां से निकलने के बाद बसों ने नावल्टी चौराहा, अयूब खां चौराहा और चौक चौराहा से भी सवारियों को बैठाया। इनकी न तो थर्मल स्क्रीनिंग की गई और मन ही उनके हाथ सैनिटाइज कराए गए। दूसरे रोडवेज प्रशासन ने दावा किया था कि यदि थर्मल स्क्रीनिंग में कोई यात्री कोरोना संदिग्ध पाया गया तो उसके लिए बस स्टेशन पर एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी, लेकिन पहले दिन कोई एंबुलेंस वहां नजर नहीं आई। इतना ही नहीं वर्कशॉप में बसों को सैनिटाइज करने में भी सिर्फ औपचारिकता ही निभाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन कई बसों को ठीक से नहीं किया गया सैनिटाइज बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने भले ही बसों का संचालन शुरू कर दिया है, लेकिन कोरोना संक्रमण से सुरक्षा की दृष्टि से तमाम खामियां नजर आ रही हैं। बस स्टेशन पर तो यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सैनिटाइज कराने की व्यवस्था की गई है, लेकिन रास्ते से यात्रियों को ऐसे ही बैठा जा रहा है।